राहुल का आरोप, PM ने भारत माता का एक टुकड़ा चीन को दिया, देश को बताएं सच | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
राहुल का आरोप, PM ने भारत माता का एक टुकड़ा चीन को दिया, देश को बताएं सच | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
गुरुवार को संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा भारत-चीन विवाद पर दिए गए बयान के बाद राहुल गांधी ने उन पर पलटवार किया है। सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि रक्षा मंत्री के मुताबिक हमें पता चला है कि हमारे सैनिक अब सिंगर 3 पर तैनात होने जा रहे हैं लेकिन हमारी जगह तो सिंगर 4 पर है। राहुल ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री भारतीय जमीन को चीन के हवाले क्यों कर रहे है?
सरकार पर हमला जारी रखते हुए राहुल गांधी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान की जमीन चीन को पकड़ाई है यह सच्चाई है। मोदी जी इसका जवाब दें। मोदी जी ने चीन के सामने सिर झुका दिया है। जो रणनीतिक क्षेत्र है जहां चीन अंदर आकर बैठा है उसके बारे में रक्षा मंत्री ने एक शब्द नहीं बोलामोदी ने भारतीय क्षेत्र को चीन को क्यों दिया? इसका जवाब उन्हें और रक्षा मंत्री को देना चाहिए। क्यों सेना को कैलाश रेंज से पीछे हटने को कहा गया? देपसांग प्लेन्स से चीन वापस क्यों नहीं गया? हमारी जमीन फिंगर-4 तक है। मोदी ने फिंगर-3 से फिंगर-4 की जमीन चीन को पकड़ा दी है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस देश के क्षेत्र की सुरक्षा करना प्रधान मंत्री की जिम्मेदारी है। वह कैसे करता है यह उनकी समस्या है, मेरी नहीं। राहुल ने प्रधानमंत्री को अरे बताते हुए कहा कि वह चीनियों से सामना नहीं कर सकते हैं हमारे जवानों के बलिदान को धोखा दे रहे हैं भारत किसी भी कीमत पर ऐसा करने की अनुमति नहीं दे सकता है।

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : बीआरपी इण्टर कालेज जौनपुर के प्रबंधक हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रबंध समिति दिलीप श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से देशवासियों को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*Ad : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!