मुम्बई में हुआ ज्ञानप्रकाश सिंह का सम्मान | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
हिम्मत बहादुर सिंह
मुंबई। अयोध्या में बन रहे श्री राममंदिर निर्माण में सर्वाधिक समर्पण निधि देने वाले जौनपुर के निवासी एवं मुम्बई के उद्योगपति, समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह का उत्तर मुंबई भाजपा की तरफ से रविवार को सम्मानित किया गया। श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र में भव्य मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने एक करोड़ 21 लाख 11 हजार एक सौ ग्यारह रुपए की समर्पण राशि दी है। मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र के संग उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी व भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने श्री सिंह के कांदिवली स्थित आवास पर पहुंचकर उनके प्रति कृतज्ञता जताई। 
मुम्बई में हुआ ज्ञानप्रकाश सिंह का सम्मान | #NayaSaberaNetwork


श्री सिंह को रामभक्त हनुमानजी की मूर्ति, शाल श्रीफल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। अमरजीत मिश्र ने ज्ञानप्रकाश सिंह द्वारा सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर किये जा रहे योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुंबई से जौनपुर तक श्री सिंह जरुरतमंद समाज को सहयोग करते हैं। सांसद गोपाल शेट्टी ने राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर के लिए देश भर से मिल रहे प्रतिसाद पर खुशी जताई। समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह ने तो ईश्वर कार्य के लिए मिली ईश्वरीय प्रेरणा को ही जिम्मेदार माना।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!