मंडलीय बैठक में भाजपा जिला प्रभारी ने दिए टिप्स | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
मंडलीय बैठक में भाजपा जिला प्रभारी ने दिए टिप्स | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
बरसठी, जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को बारीगांव स्थित विवेक काम्प्लेक्स में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया।  मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मछलीशहर काशी प्रसाद तिवारी व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर की गई। जिसके बाद आए सभी नेताओं का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। जिला प्रभारी ने कहा कि, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। प्रत्येक कार्यकर्ता को पंचायत चुनाव में अहम भूमिका निभानी होगी। भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर मजबूती से लगे साथ ही जन-जन को पार्टी की नीतियों की जानकारी दें। जिला पंचायत क्षेत्रों के साथ ही ग्राम पंचायतों में भी चौपाल लगाकर सरकार के विकास कार्यक्रमों योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं भाजपा पंचायत चुनाव में अपनी उपलब्धियों के बल पर विजय का पताका लहराएगी। जिला पंचायत सदस्य लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा कार्यकर्ता विराजमान होगा। इसके लिए प्रतिदिन कार्यकर्ताओं की बैठक कर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि भाजपा  जिलाध्यक्ष मछलीशहर ने कहा कि, कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है और पार्टी का सबसे स्थानीय व्यक्ति होने के नाते सरकार या पार्टी की योजनाएं भी ज्यादातर उसी के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जा सकती हैं इसलिए भाजपा मंडल कमेटी स्तर का प्रत्येक कार्यकर्ता आने वाले पंचायत चुनाव में अपनी जिम्मेदारी को समझें उन्होंने कार्यकर्ताओ को एकजुट होने का मंत्र देते हुए जिला प्रभारी के बातों पर अमल करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बरसठी हरिश्चंद्र मौर्य ने किया। इस मौके पर मंडल प्रभारी व चेयरमैन भदोही अशोक जैसवाल, राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, जिला मंत्री कमलेश सिंह, जिलाउपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, रमाशंकर गुप्ता पूर्व प्रधानाचार्य, संतोष मिश्र, इंद्रेश तिवारी, श्यामदत्त दुबे, जय सिंह, रमेश दुबे जिला कार्यसमिति सदस्य, विशाल शुक्ला आईटी जिला सयोजक, विजय प्रताप बिंद, मुकेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

*Ad : समाजवादी पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad


*Ad : पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*Ad : प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल साहब यादव की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!