समाजवादी कुटिया पर मना सरोजनी नायडू का जन्मदिवस | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
फैज अंसारी
धर्मापुर, जौनपुर। धर्मापुर के मोहिउद्दीनपुर में स्थित समाजवादी कुटिया पर उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीमती सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हुआ था उनके जन्मदिवस को ‘‘राष्ट्रीय महिला दिवस‘‘ के रूप में मनाया गया। समाजवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी उनके जन्मदिन 13 फरवरी 2021 को महिलाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए ‘‘समाजवादी महिला घेरा‘‘ कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं से सम्बन्धित मुद्दों पर विचारगोष्ठी में समाजवादी कुटिया में चर्चा किया गया।
सरोजिनी नायडू ने गांधी जी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम में कई आंदोलनों का नेतृत्व किया और जेल भी गईं। वह बहुभाषाविद और अच्छी कवियित्री भी थी।
सरोजिनी नायडू ने लंदन के किंग्स कालेज और कैम्ब्रिज के गिरटन कालेज में अध्ययन किया था। 1925 में उन्हें कानपुर में हुए कांग्रेस अधिवेशन में अध्यक्ष बनीं और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद प्रदेश की पहली राज्यपाल भी बनी। उन्होंने अपना सारा जीवन देश और समाज सेवा के लिए अर्पित कर दिया। उनका निधन 2 मार्च 1949 को हुआ। लखनऊ के हजरतगंज में सरोजिनी नायडू पार्क में उनकी मूर्ति स्थापित है।
महिलाओं की भाजपा सरकार में बड़ी दुर्दशा हुई हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध और बलात्कार की घटनाएं बढ़ी है। महिला स्वास्थ्य सेवाओं में कमी की वजह से प्रसूति सेवाओं में कमी और पोषण की समस्या भी पैदा हुई है। शिक्षिका, आशा-आंगनबाड़ी और अन्य नौकरियों में वेतन विसंगति के साथ गरीब निराश्रित महिलाओं के पेंशन की भी समस्या है। बैंकों में घटती ब्याज दर से घरेलू बचत को प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है। महिलाओं की घरेलू अर्थ व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। शिक्षा और राजनीति में महिलाओं की उपेक्षा चिंताजनक है।
श्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में समाजवादी सरकार के कार्यकाल में महिला हेल्पलाइन 181 तथा महिला पावर लाइन 1090 की व्यवस्था की गई थी। हेल्प लाइन 181 से प्रसूताओं को अस्पताल लाने ले जाने की सुविधा थी जबकि 1090 सेवा महिलाओं से सम्बन्धित अपराध नियंत्रण में सहायक थी। समाजवादी कुटिया में 13 फरवरी 2021 को ‘समाजवादी महिला घेरा‘ का आयोजन कर महिलाओं द्वारा भाजपा सरकार से मुक्ति का संकल्प लिया जाएगा। समाजवादी पार्टी का यह भी आव्हान है कि सन् 2022 में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के अभियान में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम में उपस्थित मानवेंद्र सिंह सुमन पी जी कॉलेज की प्रबंधक श्री मती सुमन यादव जी भी अपने विचार व्यक्त की और सरकार में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार पर भी अपना विचार व्यक्त की, समाजवादी कुटिया पर क्षेत्र की सैकड़ों महिलाए संकल्प ली कि 2022 के चुनाव में भाजपा की महिला विरोधी सरकर को उखाड़ फेंकने का कार्य किया जाएगा,,,कार्यक्रम का संचालन श्री चन्द्र यादव किये एवं कार्यक्रम के उपस्थित गीता देवी रीता गौण सुनीता निषाद फातिमा शेख गुड्डी देवी दुलारी देवी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रही।कुटिया संचालक ऋषि यादव ने आए सभी लोगो का आभार व्यक्त किया।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!