सरोजनी नायडू का संघर्ष महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत - जगदीश राय | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
> सपाजनों ने राष्ट्रीय महिला दिवस के रुप में मनाया सरोजनी नायडू का जन्मदिवस

नया सबेरा नेटवर्क, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा के जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा बालिका सरस्वती इण्टर कालेज सिरकोनी के प्रांगण में प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल सिरोजनी नायडू का जन्मदिवस राष्ट्रीय महिला दिवस के रुप में मनाते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने कहा कि श्रीमती नायडू का जीवन संघर्षों से भरा रहा उनकी जीवनशैली महिलाओं के लिए प्रेरणास्तोत्र है, उनके बताये रास्ते पर चलकर जीवन में साकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
उनकी सहजता, सरलता के साथ उनकी कविताऐं भी प्ररणादायी है। कार्यक्रम आयोजक नन्दलाल यादव 'नन्दू' ने कहा कि सरोजनी नायडू शिक्षा को लेकर बेहद संवेदनशील महिला थी और उनका मानना था कि शिक्षा से ही महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, स्थिति में सुधार लाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश साहनी अध्यक्ष जफराबाद विधान सभा ने किया । इस मौके पर सीमा सिंह चौहान को महिला शाखा का जफराबाद विधानसभा का अध्यक्ष तो रेखा को महासचिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में अवधनाथ पाल, इन्दुप्रकाश सिंह, रत्नाकर चौबे, अजय त्रिपाठी, लकी त्रिपाठी, राजेन्द्र टाइगर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!