समाजवादी कुटिया पर मनाया गया सरोजिनी नायडू का जन्मदिन | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
समाजवादी कुटिया पर मनाया गया सरोजिनी नायडू का जन्मदिन | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित समाजवादी कुटिया पर उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरोजिनी नायडू का जन्मदिन राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर समाजवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव ने कहा कि समाजवादी कुटिया पर समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं से सम्बन्धित मुद्दों पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। श्री यादव ने कहा कि सरोजिनी नायडू ने गांधी जी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम में कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। वह बहुभाषाविद और अच्छी कवियित्री भी थीं। सरोजिनी नायडू ने लंदन के किंग्स कालेज और कैम्ब्रिज के गिरटन कालेज में अध्ययन किया था। 1925 में वे कानपुर में हुए कांग्रेस अधिवेशन में अध्यक्ष बनीं और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद प्रदेश की पहली राज्यपाल भी बनी। उन्होंने अपना सारा जीवन देश और समाजसेवा के लिए अर्पित कर दिया। इस मौके पर मानवेंद्र सिंह, प्रबंधक श्रीमती सुमन यादव, गीता देवी, रीता गौड़, सुनीता निषाद, फातिमा शेख, गुड्डी देवी, दुलारी देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री चन्द्र यादव ने किया। आभार कुटिया संचालक ऋषि यादव ने व्यक्त किया।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786 की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : Pizza Paradise - Wazidpur Tiraha Jaunpur - Mo. 9519149797, 9670609796*
Ad


*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad




from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!