मुंबई यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बने जीशान सिद्दीकी | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
मुंबई यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बने जीशान सिद्दीकी | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: अखिल भारतीय युवक कांग्रेस द्वारा कराए गए चुनाव के घोषित नतीजों के अनुसार खेरवाड़ी विधानसभा के विधायक जीशान बाबा सिद्दीकी ने अपने . निकटतम प्रत्याशी सूरज सिंह ठाकुर को करीब 16 हजार मतों से पराजित करके मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। जीशान सिद्दीकी को जहां 88600 के करीब मत प्राप्त हुए वहीं सूरज सिंह ठाकुर को 72 हजार के करीब मत मिले। जीशान को भारी मतों से जिताने के लिए जहां  पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने कड़ी मेहनत की वहीं सूरज सिंह ठाकुर के लिए महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड, पालक मंत्री असलम शेख तथा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने हर संभव प्रयास किया। खासकर शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने तो सूरज सिंह ठाकुर को जिताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था. सूरज सिंह ठाकुर कहा जाता है कि भाई जगताप के करीबियों में  से एक माने जाते है।जीशान को पूर्व सांसद प्रिया दत्त महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान जैसे कद्दावर नेताओं का भी साथ मिला। अंततः जीशान भारी मतों से विजय होने तथा मुंबई यूथ कांग्रेस की कुर्सी पर काबिज होने में कामयाब रहे। चुनाव में जिस तरह बड़े नेताओं के बीच स्पष्ट गुटबाजी दिखाई दी, उससे साफ है कि कांग्रेस की आंतरिक कलह अभी भी पूर्ववत बनी हुई है। कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी दूर  करनी होगी तभी कांग्रेस मजबूत मुंबई में हो पाएगी।

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

*Ad : रामबली सेठ आभूषण भण्डार मड़ियाहूं वाले | के संस के ठीक सामने कलेक्ट्री जौनपुर | विनोद सेठ मो. 9451120840, 9918100728, राहुल सेठ मो. 9721153037, मनोज सेठ मो. 9935916663, प्रमोद सेठ मो. 9792603844*
Ad


*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!