खेल के माध्यम से स्मृति बढ़ायें महिलाएंः जान्हवी श्रीवास्तव | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
खेल के माध्यम से स्मृति बढ़ायें महिलाएंः जान्हवी श्रीवास्तव | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मिशन शक्ति के तहत हुई संगोष्ठी
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की महिला शिक्षकों ने मिशन शक्ति के तहत कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य  की प्रेरणा से मिशन शक्ति समन्वयक डा. जान्हवी श्रीवास्तव के नेतृत्व में विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिये गांव कुकड़ीपुर के जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक विद्यालय मंगदपुर में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें परामर्शदाता डा. झांसी मिश्रा ने वैश्विक महामारी कोरोना से कैसे बचा जाए इस संबंध में वृहद रूप से जानकारी दी। परामर्शदाता डा. पूजा सक्सेना ने छात्राओं को मासिक धर्म के समय होने वाली समस्याओं एवं उससे बचने के उपाय के संबंध में जानकारी दी। डा. जान्हवी श्रीवास्तव ने छात्राएं खेल के माध्यम से कैसे अपनी स्मृति क्षमता को बढ़ा सकती हैं इस विषय में मनोवैज्ञानिक रूप से समझाया। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी बात में तनाव न लें, वह हर काम सरलता के साथ करें। उन्हें सैनिटाइजर और मास्क के साथ-साथ सेनेटरी पैड भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. जया शुक्ला ने किया। आभार डा. प्रियंका कुमारी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भीम यादव एवं महिला शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।


*Ad : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836 की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786 की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!