#Bhojiwood : समर सिंह और कविता यादव का सबसे बड़ा होली गीत "मोर सईयां पिचकारिया क पातर है" आउट होते ही हुआ पॉपुलर

Team NSN

देसी स्टार समर सिंह का सबसे बड़ा हिट होली गीत "मोर सईयां पिचकारिया क पातर है" रिलीज होते ही पॉपुलर हो गया है। समर सिंह और कविता यादव का यह होली सांग पी आर ए फिल्मस के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज़ हुआ है और बहुत शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अभी तो इसका ऑडियो सांग आउट किया गया है पर जल्द ही इसका विडियो भी आउट किया जाएगा। दर्शकों को अभी से इसके विडियो का इंतेज़ार हो गया है।





समर सिंह और कविता यादव की आवाज़ वाले इस गाने को आलोक यादव ने लिखा है जबकि संगीत तैयार किया है ए डी आर आनंद, आलोक यादव और मनोज ने। इस सांग के डायरेक्टर गोल्डी जयसवाल और बॉबी जैक्सन हैं। इसके कोरियोग्राफर संदीप राज हैं जबकि इसकी परिकल्पना पंकज सोनी की है। इसके एडिटर पप्पू हैं। इस मस्ती भरे सांग की रिकॉर्डिंग ए डी आर म्यूज़िक, जून प्रिंस राज मेे की गई है। पी आर ए फिल्मस की टीम में प्रोड्युसर राजीव रंजन सिंह, को ऑर्डिनेटर अमित कुमार सिंह हैं।
होली का त्यौहार अब अगले महीने आने ही वाला है ऐसे में समर सिंह का यह होली गीत श्रोताओं और दर्शको के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। समर सिंह और कविता यादव ने इसे अपनी विशेष शैली में गाया है जिसे सुनकर आप पर फगुआ का रंग चढ़ जाएगा। आप एक बार अवश्य इस सांग को सुनें आप इसे बार बार सुनना चाहेंगे।







from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!