आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक बैठक सम्पन्न | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक बैठक सम्पन्न | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
आद्या प्रसाद पुनः चुने गये जिलाध्यक्ष, इस बार जौनपुर में मनेगा स्थापना दिवस
जौनपुर। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन इकाई जनपद की प्रथम वार्षिक बैठक रूहट्टा स्थित जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रमोद वाचस्पति की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर पिछले वर्षों की गतिविधियां पर चर्चा की गयी। साथ ही कई वर्षों से संस्था की उपलब्धियों सहित वर्तमान की अनेक योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। राष्ट्रीय महासचिव डा. आरपी विश्वकर्मा ने अगले वर्ष हेतु जिलाध्यक्ष के रूप में आद्या प्रसाद सिंह को मनोनीत करने का प्रस्ताव रखा जो सर्वसम्मति से स्वीकृत हो गया। इसके पश्चात उपस्थित पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष श्री सिंह को सम्मानित किया। साथ ही पत्रकार जुबैर अहमद को कोरोना योद्धा सम्मान से नवाजा गया। वहीं श्री सिंह ने घोषणा किया कि संस्था का राष्ट्रीय अधिवेशन स्थापना दिवस के रूप में 2 अक्टूबर को हर साल मनाया जाता है। इस बार जौनपुर में धूमधाम से मनाया जायेगा जहां भारत के समस्त प्रांतों के पत्रकारों को आमंत्रित किया जाएगा। परम्परागत पत्रिका आइडियल इंडिया के वार्षिक अंक प्रकाशित होने के साथ समाज में अनूठे कार्य के लिए लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर गिरजा शंकर मिश्रा, शिव प्रसाद गुप्ता, संतोष तिवारी, सुधीर गुप्ता, राम नारायण दुबे, पंकज गुप्ता, मेवा लाल यादव, डा. अंगद राही, मोहम्मद राशिद, सैय्यद इम्तियाज हुसैन, नसीम अहमद अंसारी, वीरेंद्र चौहान, डा. संजय गौतम, अवधेश मिश्रा, रामकुमार गौतम, शोहरत अली, मनोज नागर, नियाज अहमद, एजाज अहमद, डा. आरती विश्वकर्मा, सुशील स्वामी, डा. त्रिभुवन नाथ, चंद्रेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

*Ad : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836 की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जिला महिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर की अध्यक्ष डॉ. चित्रलेखा सिंह की तरफ से नव वर्ष, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

 



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!