Trending

विश्व हिन्दू सेवा संघ ने अभिनेता व निर्देशक का पुतला फूंक दर्ज कराया विरोध | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
विश्व हिन्दू सेवा संघ ने अभिनेता व निर्देशक का पुतला फूंक दर्ज कराया विरोध | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। विश्व हिंदू सेवा संघ के जिलाध्यक्ष शनी उपाध्याय के नेतृत्व में विवादित फिल्म तांडव के निर्देशक अली अब्बास व अभिनेता सैफ अली खान का पुतला फूंका गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा ने कहा कि सनातन धर्म का व्याख्यान जो भी गलत ढंग से करेगा, उसका संगठन विरोध करेगा। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद उपाध्याय ने कहा कि आखिर हिंदू देवी देवताओं व हिंदू धर्म के आस्था के साथ ही खिलवाड़ क्यों होता है। फिलहाल इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। जिलाध्यक्ष शनी उपाध्याय ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे फिल्म का निर्देशन अब हुआ तो वह दिन दूर नहीं जब सड़कों पर हिंदू उतरकर खून की नदियां बहाने पर मजबूर हो जाएंगे। सरकार तांडव जैसे विवादित फिल्म पर प्रतिबंध लगाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे। साथ ही उन्होंने शहर कोतवाली में फिल्म निर्देशक व अभिनेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। नगर अध्यक्ष प्रदुम सिंह ने कहा कि हिंदुओं के संस्कृति व आस्था पर प्रहार करने वालों को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो नगर अध्यक्ष विकास अग्रहरि, अभिषेक शुक्ला व करण शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सौरभ श्रीवास्तव, रवि मौर्या, अतुल सिंह, सूर्यभान मौर्य, अरुण उपाध्याय, कृष्ण उपाध्याय, बजरंग दल के संयोजक बृजेश दुबे, सूरज मौर्य, प्रकाश सिंह, हेमंत शुक्ला, आदर्श दुबे आदि उपस्थित रहे।

*Ad : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad


*Ad : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836 की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad




from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!