अहिंसा के पुजारी थे महात्मा गांधीः लालजी यादव | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
अहिंसा के पुजारी थे महात्मा गांधीः लालजी यादव | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गौरव शिक्षण संस्थान धर्मापुर पर शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्याक आरआर यादव ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात् प्रबंधक लालजी यादव ने गांधी जी के असहयोग आंदोलन, चरखा सूत कताई, सत्याग्रह आंदोलन आदि चर्चा करते हुए कहा कि गांधी जी अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने देशवासियों के सहयोग से अंग्रेजों को भारत छोड़ने को विवश कर दिया था। उन्हें रामधुन एवं वैष्णव जन जो तेने कहिये...पीर पराई जाने रे...गीत बहुत ही प्रिय था। भारत देश के साथ विश्व में भी महात्मा गांधी जी का अपना स्थान है। सभी इन्हें बड़े ही आदर के साथ पूजते हैं। इस अवसर पर गौरव यादव, शशि यादव, मुमताज, चन्द्रकला, संजय, नितिन घोष आदि उपस्थित रहे।

*Ad : लोकदल के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम दुबे की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad


*Ad : समाजवादी पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad


*Ad : पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

 


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!