मुंबई उपनगर पत्रकार संघ का लिट्टी चोखा स्नेह समारोह संपन्न | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
*मुंबई उपनगर पत्रकार संघ का लिट्टी चोखा स्नेह समारोह संपन्न | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/01/nayasaberanetwork_3038.html --- *Ad : माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई* Ad




नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: मुंबई उपनगर पत्रकार संघ का लिट्टी चोखा स्नेह समारोह का कार्यक्रम इस वर्ष कांदिवली के कंट्री क्लब में पत्रकार और पुलिसअधिकारियों की  उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।।कांदिवली पश्चिम स्थित पारीख नगर में स्थित कंट्री क्लब में मुंबई उपनगर पत्रकार संघ द्वारा इस वर्ष लिट्टी चोखा स्नेह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जोन  11 के डीसीपी  विशाल ठाकुर , प्रमुख अतिथि क्राइम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान , अतिथि कांदिवली के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक  बाबासाहेब सालुंखे ,मालाड के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक धनजंय लिगाड़े, पुलिस निरीक्षक रवि अडाणे , पुलिस निरीक्षक विजय कांदळगांवकर , महेश राउत,कन्ट्री क्लब मैनेजर माइकल,अभिनेता दयाशंकर पांडे, संगीतकार राम शंकर सहित भारी संख्या में मुंबई के जाने माने पत्रकार गण उपस्थित थे। सुप्रसिद्ध कवि सुरेश मिश्रा और विनय शर्मा दीप ने अपनी हास्य और व्यंग की कविताओं से उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।इस कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार शिवपूजन पांडे ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन मुंबई उपनगर पत्रकार संघ के तरफ से टीवी9 के पत्रकार गोविन्द  ठाकुर, आज तक के पत्रकार शिव शंकर तिवारी, मेट्रो इंडिया न्यूज़ के संपादक  जटाशंकर सिंह, न्यूज़ नेशन के पत्रकार राम कुमार गुप्ता, न्यूज़ 18 के पत्रकार विनय दुबे और ग्रेटर मुम्बई के संपादक नवीन पांडे  एवं  पत्रकार मित्रों के सहयोग से किया गया था। उत्तर प्रदेश के जौनपुर से आए नया सवेरा के संपादक अंकित जायसवाल विशेष रूप से इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उपस्थित गणमान्य लोगों में अधीक्षक अशोक मिश्रा,वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय, पत्रकार गुलाब पांडे, मानिकचंद यादव रमेश यादव आदि का समावेश रहा । अंत में आयोजन समिति ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*Ad : माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad


*Ad : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*Ad : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!