शाहगंज से अपहरण कर बालक की हत्या को लेकर सपा आक्रोशित | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
शाहगंज से अपहरण कर बालक की हत्या को लेकर सपा आक्रोशित | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
भाजपा सरकार में रामराज्य केवल अपराधियों के लिये हैः लाल बहादुर/ललई
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव व शाहगंज के विधायक शैलेंद्र यादव ललई गत दिवस शाहगंज के अयोध्या मार्ग पर स्थित गौशाला के समीप लगभग 7 वर्षीय बालक अविषेक यादव का अपराधियों द्वारा अपहरण कर हत्या किये जाने की सूचना पर उनके घर पहुंचकर पिता दीपचंद यादव से मिले। घटना की जानकारी लेते हुये विधायक ललई यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी बेलगाम हो जाता रहा है। इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। सरकार से मांग है कि इस प्रकार की घटना को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाय और एक महीने के अंदर अपराधियों को सजा मिल जाय। इससे समाज में फिर ऐसी घटना करने से लोग डरें। वहीं जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि आज जिस तरह की घटना भाजपा सरकार में घट रही है, उससे लगता है कि सरकार पंगु हो गयी है। शासन-प्रसासन के रवैया से नये-नये अपराधी पैदा हो रहे हैं। इससे यही प्रतीक हो रहा कि अपराधियों के लिए रामराज्य साबित हो रही है। भाजपा सरकार आज ऐसी घटना से तो अब अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर भेजने से खौफ खा रहा है। सरकार से मांग है कि मृतक के परिवार को 20 लाख रूपये की आर्थिक मदद की जानी चाहिए। इस अवसर पर राहुल त्रिपाठी, विशाल यादव, राहुल यादव, जेपी यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

*Ad : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836 की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : माउंट लिटेरा जी स्कूल के डायरेक्टर अरविन्द सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad




from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!