हिन्दू भगवा वाहिनी ने निकाली स्वाभिमान यात्रा | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
हिन्दू भगवा वाहिनी ने निकाली स्वाभिमान यात्रा | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। हिन्दू भगवा वाहिनी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बीते 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन और पुलिस पर हमले के विरोध में स्वाभिमान यात्रा निकाली। यह यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी जिसमें शामिल लोगों ने किसान विरोधी नारे लगाया। साथ ही पुलिस पर हमले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। स्वाभिमान यात्रा पालिटेक्निक चौराहे से निकलकर ओलन्दगंज तक गयी जिसमें जिलाध्यक्ष सनातन रक्षा प्रकोष्ठ देवेश उपाध्याय, वाणिज्य प्रकोष्ठ के राजीव सिंह, प्रदेश महासचिव सुधीर सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नितिन जायसवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री प्रदीप तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी जय किशन शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित सिंह, प्रदेश सचिव रमन सिंह, जिला संगठन मंत्री आनंद तिवारी, सौरभ मिश्रा, श्रीप्रकाश पांडेय, विनय सिंह, ब्रम्हयज्ञ मिश्रा, वाराणसी मंडल अध्यक्ष सत्यम शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी वंदेश सिंह सहित तमाम पदाधिकारीव कार्यकर्ता शामिल रहे। यात्रा में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डा. अंजना सिंह सहित जिलाध्यक्ष रेनू सिंह, जिला संगठन मंत्री सीमा तिवारी, कोषाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी की विशेष भूमिका रही।

*Ad : पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*Ad : प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल साहब यादव की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad


*Ad : सखी फाउण्डेशन जौनपुर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

 



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!