हृदयांगन संस्था की काव्य प्रतियोगिता में दो वरिष्ठ साहित्यकारों ने निभाई निर्णायक की भूमिका #NayaSaberaNetwork

Team NSN
हृदयांगन संस्था की काव्य प्रतियोगिता में दो वरिष्ठ साहित्यकारों ने निभाई निर्णायक की भूमिका #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई : हृदयांगन साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था मुंबई द्वारा एक राष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता का आयोजन हृदयांगन व्हाटस ऐप किया गया। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में कवि,कवियत्रियो ने भाग लिया।दो वरिष्ठ साहित्यकारों ने निर्णायकों की भूमिका निभाते हुये सभी प्रविष्टियो को देखा पढा समझा । निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासो की मुक्त कंठ से प्रंशसा की।निर्णायको द्वारा घोषित विजेता साहित्यकारों का नाम निम्नांकित रहा: प्रथम पुरस्कार साहित्य विजेताओं में सौभाग्यवती रूपाली डोले  (इन्दौर), उमेश चन्द्र मिश्र "प्रभाकर" (मुंबई-ठाणे) तथा द्वितीय साहित्य विजेता के रूप में सुश्री मंजू चतुर्वेदी (देहरादून), सुश्री रश्मि "अनामिका"(कानपुर), रमेशचन्द्र महेश्वरी (बिजनौर), राजेश वर्मा (उन्नाव- उ0प्र0), सौभाग्यवती शिल्पा सोनटक्के  (मुंबई),अरूण प्रकाश "अनुरागी"(मुंबई-महाराष्ट्र) एवं विशिष्ट कृतित्व-सौभाग्यवती  अलका अरोड़ा (देहरादून), आशुतोष त्रिवेदी (कानपुर), सौभाग्यवती अलका पांडेय (नवीं मुंबई), सौभाग्यवती निकिता डोले (मालदा म0प्र0),सुश्री आरती सैयां (महाराष्ट्र),शारदा प्रसाद दुबे (जौनपुर),सौभाग्यवती संतोषी दीक्षित (कानपुर) आदि रहे।
हृदयांगन संस्था के अध्यक्ष विधुजी सभी की रचनाओं को उत्कृष्ट बताते हुये सभी  प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी सम्मानित कवि कवियत्रियो को हृदयांगन रत्न सम्मान 2021 उपाधि और शाल से सम्मानित करने की घोषणा की।मिडिया प्रभारी कवि विनय शर्मा दीप ने सभी को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।अंत में विधुभूषण जी ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए साहित्यिक प्रतियोगिता का समापन किया।

*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*Ad : जौनपुर के विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad


*Ad : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!