कड़ाके की ठंड से अभी राहत नहीं, उत्तर भारत में 3-5 जनवरी के बीच आंधी के साथ बारिश की संभावना | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
नई दिल्ली। दुनियाभर के कई देशो में इस वक्त नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस के कारण कई राज्यों ने रात में कफ्यू लगा दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज उत्तर भारत में 3 से 5 जनवरी तक आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना जताई है। देश में फिलहाल न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं 1 जनवरी को कुछ जगहों पर घने कोहरे की भी संभावना जताई जा रही है। 
बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर के ईस्टर के प्रभाव की वजह से भारी बारिश होगी, वहीं 3 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालय और इसके आसपास के मैदानी इलाकों के प्रभावित होने की संभावना है। 
कड़ाके की ठंड से अभी राहत नहीं, उत्तर भारत में 3-5 जनवरी के बीच आंधी के साथ बारिश की संभावना | #NayaSaberaNetwork


मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश जैसे इलाकों में अगले 24 घंटे में शीत लहर की स्थिति हो सकती है।
ठंड के साथ घने कोहरे की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक नए साल के जश्न के लिए बाहर निकलने वालों को खास सावधानी बरतनी होगी। एक जनवरी को उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के बीच विजीविलटी भी 50 मीटर तक ही रहने की संभावना जाहिर की गई है।  दिल्ली में आज 3.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ लोधी रोड राजधानी में सबसे ठंडा इलाका रहा, जबकि हरियाणा के हिसार में भी यहीं स्थिति है।

*Ad : जौनपुर के विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad


*Ad : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

*Ad : अपना दल व्यापार मण्डल प्रकोष्ठ के मंडल प्रभारी अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad




from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!