आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी भी किये गये नजरबंद | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
  • प्रदर्शन से पहले ही कर लिये गये हाउस अरेस्ट
जौनपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनुराग मिश्र और जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना को कोतवाली पुलिस ने सुबह 7:00 बजे हाउस अरेस्ट कर लिया और केराकत विधानसभा अध्यक्ष पंकज चौहान को रात में उनके घर से ही केराकत कोतवाली की पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सुबह 11:00 बजे से केंद्रीय कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेश अस्थाना के नेतृत्व में तमाम साथियों ने मिलकर धरना प्रदर्शन किया। 

योगी सरकार के तमाम रोकने की साजिश को नाकाम करते हुए आम आदमी पार्टी जौनपुर ने धरने का कार्यक्रम किया लेकिन जिले की पुलिस ने तानाशाही दिखाते हुए सुबह से 7 बजे हाउस अरेस्ट कर लिया और कहा कि आपको कार्यक्रम नहीं करने दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राजेश अस्थाना के नेतृत्व में धरना पार्टी कार्यालय पर किया गया। अपनी गिरफ्तारी पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनुराग मिश्र ने कहा कि "लिखो मुकदमा डालो जेल जालिम का है अंतिम खेल।" देश में अंबानी और अडानी का कब्जा हो गया है। केंद्र की सरकार मात्र कठपुतली के तौर पर बैठी हुई है। हरियाणा की खट्टर सरकार किसान बिल आने के पहले ही अदानी को भंडारण करने के लिए थांवला गांव में 100 एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी जो यह बताती है कि यह किसान बिल पर्दे के पीछे से अंबानी और अडानी जैसे उद्योगपतियों द्वारा लाया गया है। देश की भाजपा सरकार व आरएसएस के लोग छद्म राष्ट्रवादी हैं आज इनकी पोल खुल गई। आजादी के दिनों में भी यही हाल था कि बहादुर आंदोलन में थे और कायर संघ में थे। 

जिलाध्यक्ष राजेश अस्थाना ने कहा कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश और आह्वान पर आज प्रदेश भर में कार्यकर्ता किसानों के साथ भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं आंदोलन कर रहे हैं और अपनी गिरफ्तारियां दे रहे हैं। जौनपुर में भी हमारे क्रांतिकारी साथी किसानों के हक में खड़े हैं। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि जो हिंदुस्तान का अन्न खाते हैं वे किसानों के साथ हैं और जो पाकिस्तान का अन्न खाते हैं वह किसानों के विरोध में हैं। आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता संविधान और देश में आस्था रखता है और संवैधानिक रूप से मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए लोकतांत्रिक ढंग से किए जा रहे आंदोलन को जिस तरह से प्रदेश सरकार कुचल रही है इससे यह साबित हो जाता है कि यह सरकार किसान विरोधी है, नौजवान विरोधी है और इसे एक भी दिन सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं रह गया है। 

इस कार्यक्रम में शामिल साथी वालों में जिलाध्यक्ष राजेश अस्थाना, जिला महासचिव आलोक राजभर, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, रामसूरत पटेल, बंटी अग्रहरी, डॉ. दिवाकर मौर्य, सुमंत यादव, विशाल यादव, वरिष्ठ नेता  वकील अहमद अंसारी, जरकाब खान, शमीम अहमद, भोले नाथ तिवारी, आमोद शंकर पांडे जी, राम प्रकाश सोनी, राधेश्याम गौतम मौजूद रहे।

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad

*Ad : प्रतिस्पर्धा कोचिंग क्लासेज - वी.मार्ट जेसीज चौराहा के बगल जौनपुर, मो. 8382811385, 9651927053 | TET, CTET & SuperTET, TGT, PGT, NET, LT Grade आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए आज ही सम्पर्क करें।*
Ad

http://dalimssjaunpur.com/stu_master.aspx


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!