गरीबों व कमजोरों की आवाज बनेगी यह संस्थाः बाबा दुबे | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
  • पूर्व विधायक के आवास पर ऊं श्री ऐप डिजिटिल का हुआ भव्य उद्घाटन
नया सबेरा नेटवर्क
बदलापुर, जौनपुर। पूर्व विधायक ओम प्रकाश दूबे बाबा के बदलापुर स्थित निजी आवास पर रविवार को ऊं श्री ऐप डिजिटल का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मोके पर उपस्थित लोगों के बीच श्री दुबे ने बताया कि यह ऊं श्री ऐप दशकों से भी अधिक समय से सीमित क्षेत्र में चलाये जा रहे तमाम निजी पहल एवं धर्मार्थ शैक्षिक, सामाजिक संस्थाओं के निःस्वार्थ, मानवीय कल्याण और विकास कार्यक्रमों की असीमित परिणति है जो ईमानदारी, सच्चाई, कड़ी मेहनत, निडर, समर्पण, बिना भेदभाव किए सेवा और सिद्धांत से समझौता किये विकास जैसे बुनियादी मूल्यों के लिये कटिबद्ध है।

गरीबों व कमजोरों की आवाज बनेगी यह संस्थाः बाबा दुबे | #NayaSaberaNetwork

पूर्व विधायक ने कहा कि अपनी बातों में अनन्त काल से धर्म, संस्कृति व ज्ञान के अभिरक्षक ब्राह्मण ने सदैव शासकों और जनमानस के विवेक का सुमति रूपक सारथी बनकर सर्वत्र एकता, सद्भाव, शान्ति, सुखख् सुरक्षा, समृद्धि एवं प्रगति को सुनिश्चित किया है। ऐसे स्वर्णिम काल हमारी पूज्य भूमि ने सबसे धनवान और सशक्त स्वार्थ से ग्रसित होकर कुमति को अपने विवेक का सारथी बना लिया है। उनके विवेक के पतन के साथ ही सर्वत्र विभक्ति, दुर्भाव, अशांति, दुःख, असुरक्षा, दरिद्रता एवं ह्रास व्याप्त होता गया। किसी भी आशा की किरण के आभाव में आज सर्वसमाज सदियों की क्रूरता को भाग्य मानकर जीता रहा है। इस संस्था के हर व्यक्ति संरक्षक हैं और इसको गांव तक जोड़ने का काम किया जायेगा। इस संस्था द्वारा जनसेवा का कार्य किया जायेगा एवं यह संस्था गरीब व कमजोर की आवाज बनेगी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री अरुण दूबे, प्रेम दूबे, राहुल त्रिपाठी, राहुल दूबे, तनुज पाडेय, सचिन मिश्रा, डा. शैलेंद्र त्रिपाठी, अविषेक पाठक, निरित्त दिवेदी, प्रखर जी, श्याम दूबे, चेखूर पाडेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad

*Ad : प्रतिस्पर्धा कोचिंग क्लासेज - वी.मार्ट जेसीज चौराहा के बगल जौनपुर, मो. 8382811385, 9651927053 | TET, CTET & SuperTET, TGT, PGT, NET, LT Grade आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए आज ही सम्पर्क करें।*
Ad


*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!