धनउगाही कर विवादित भूमि में निर्माण के आरोप पर तिलमिलाये दरोगा | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
पत्रकार के साथ किये दुर्व्यवहार, उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्यवाही पर अड़े साथी
खुटहन, जौनपुर। अभी हाल ही में थाने पर तैनात हुए एक निरीक्षक को आये हुए अभी सप्ताह भर भी नहीं बीता कि अवैध धनउगाही को जमकर पंजे मारना शुरू कर दिए हैं। विवादित भूमि में एक पक्ष की तरफ से खुलेआम खड़े उपनिरीक्षक ने धनउगाही के आरोपों की सच्चाई जानने पहुंचे एक पत्रकार से खुलेआम दुर्व्यवहार कर उन्हें फर्जी मुकदमा कर जेल में सड़ा देने की धमकी तक दे दिया। इसकी जानकारी होते ही ब्लाक इकाई संघ के तमाम पत्रकार थाने पहुँचकर उपनिरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर अड़ गये। थानाध्यक्ष द्वारा कार्यवाही किये जाने के आश्वासन पत्रकारों का आक्रोश शांत हुआ। मालूम हो कि स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गाँव में दो पक्षों के बीच विवादित भूमि में दो दिन पूर्व एक पक्ष द्वारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। दूसरा पक्ष जब हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल तिवारी के पास पहुंचा तो उन्होंने निर्माण करने वाले को ही सही ठहरा दिया। उसने अपनी पीड़ा स्थानीय एक पत्रकार से बतायी। ब्लाक मुख्यालय पर हमराहियों संग खड़े उपनिरीक्षक से जब उक्त पत्रकार ने इस बाबत बात करना चाहा तो वे उखड़ गये। पत्रकार को अपशब्द कहकर दुर्व्यवहार करने लगे जिसकी भनक लगते ही कई पत्रकार मौके पर पहुंच गये। लोगों की बढ़ती भीड़ देख उपनिरीक्षक वहां से खिसक लिये। इधर आक्रोशित पत्रकार थाने पहुँच गये जो उपनिरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर अड़ गये। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह द्वारा कार्यवाही के आश्वासन देने पर पत्रकार वापस लौट आये। घटना को लेकर उपनिरीक्षक खूब चर्चे में हैं। भूमि विवाद में एक पक्ष के साथ डटकर खड़े रहना यह अनायास ही अवैध धनउगाही की तरफ इशारा कर रहा है। फिलहाल पत्रकार भी उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्यवाही की प्रतीक्षा कर रहे हैं, अन्यथा थाने के सामने धरना-प्रदर्शन का मन बनाए हुये हैं।

*Ad : प्रतिस्पर्धा कोचिंग क्लासेज - वी.मार्ट जेसीज चौराहा के बगल जौनपुर, मो. 8382811385, 9651927053 | TET, CTET & SuperTET, TGT, PGT, NET, LT Grade आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए आज ही सम्पर्क करें।*
Ad

http://dalimssjaunpur.com/stu_master.aspx



*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!