सड़क दुर्घटना में सपा नेता मो. मुस्लिम हीरा की मौत, जिले में शोक की लहर | #NayaSaberaNetwork

मिठाई लाल सोनकर
जौनपुर। बख्शा थाना क्षेत्र के नौपेड़वा के पास सड़क दुर्घटना में समाजवादी पार्टी के नेता मो. मुस्लिम हीरा की मौत हो गयी। घटना से पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ जिले में शोक की लहर दौड़ गयी। मो. मुस्लिम हीरा बहुत ही नेक दिल इंसान थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मंगलवार की रात की है जब वह एक वैवाहिक कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे।
मो. मुस्लिम हीरा (फाइल फोटो)

बताते हैं कि मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेता मो. मुस्लिम हीरा बदलापुर किसी वैवाहिक कार्यक्रम में मोटरसाइकिल से गये थे। वापस लौटते समय रात में किसी वाहन की चपेट में आ गये। बाइक गिर गयी और वह लहुलूहान हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गयी। वहीं जिस किसी ने भी यह दुखद घटना सुनी वह सन्न रह गया। इधर परिजनों का भी रो—रोकर बुरा हाल है। समाजवादी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों ने बुधवार को उनके घर पहुंचकर अपनी संवेदना प्रकट की।

अल्पसंख्यक सभा का कार्यक्रम स्थगित
जौनपुर। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा द्वारा तीन दिसम्बर को आयोजित कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. सरफराज अहमद ने बताया कि मो. मुस्लिम हीरा के इंतेकाल की वजह से कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad


*Ad : SMART GARAGE अब गाड़ी की सर्विस आपके घर, आपके ऑफिस पर। प्रतिदिन पहले 10 गाड़ी की सर्विस बिल्कुल फ्री। CALL- 9793144316 गाड़ी सर्विस बुकिंग लिंक* - https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSe5ksWOwUwxpDGK15IlEa18_e4lJaJINiKxvJ7kJFVyYjgddA/viewform
Ad


*Ad - डाला छठ की शुभकामनाएं : Pizza Paradise : Wazidpur Tiraha Jaunpur | Order Now 9519149797*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments