मायके आयी दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार, जानिए क्या है वजह | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पंवारा थानान्तर्गत अमोध गांव निवासी सलमान की शादी को एक सप्ताह भी नहीं बीते थे कि दुल्हन ने दूल्हे से तलाक ले लिया। ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को सुलह-समझौता कराकर शादी में मिला समान वापस करा दिया।
मायके आयी दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार, जानिए क्या है वजह | #NayaSaberaNetwork


बताते हैं कि अमोध निवासी सलमान की शादी विगत 11 नवम्बर को प्रयागराज जनपद के थाना सरायममरेज के ग्राम बसेरे निवासी कलीमुद्दीन की लड़की से शादी सम्पन हुई। 12 नवम्बर को वर पक्ष वालों ने बहू भोज का आयोजन किया जहां कन्या पक्ष वाले अपनी बेटी की विदाई कराकर अपने घर लिवा गये। एक सप्ताह बाद जब वर पक्ष के लोग बहू की विदाई के लिए पहुंचे तो दुल्हन विदाई का नाम सुनते ही भड़क गयी और बोली हमें तलाक चाहिए। हम वहाँ नहीं जाएंगे। यदि कोई जबरन मेरी विदाई करेगा तो हम जहर खाकर आत्महत्या कर लेंगे। इतना कहते ही सबके हाथ-पांव फूलने लगे। सलमान के पिता मेंहदी बिना बहू की विदाई के घर बैरंग वापस लौट आए। एक सप्ताह बीत जाने के बाद कन्या पक्ष के लोग अमोध गांव आए। ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराया गया जिसके बाद शादी में मिला समान एक दूसरे को वापस कराकर मामले को रफा-दफा करा दिया गया।

*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : डाला छठ एवं देव दीपावली की शुभकामनाएं : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!