बरहपुर निषाद बस्ती में रास्ता न होने से लोग परेशान | #NayaSaberaNetwork

कृष्णा सिंह
पतरही, जौनपुर। पतरही पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहिरी के बरहपुर निषाद बस्ती में आज भी रास्ते की समस्या से लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
बरहपुर निषाद बस्ती में रास्ता न होने से लोग परेशान | #NayaSaberaNetwork

बता दें कि पिच रोड से कुछ दूरी पर जन जाली मां के मंदिर तक रास्ता ठीक है फिर निषाद बस्ती में जाने के लिए पगडंडी पकड़कर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रधान से कितने बार गुहार लगाई लेकिन ग्राम प्रधान ने ध्यान नहीं दिया। हरिजन और निषाद मिलाकर 100 घरों की आबादी है। इन ग्राम वासियों को अपने घर से बाहर जाने के लिए सड़क नहीं है। गांव वासी आज भी पगडंडी मार्ग से आना जाना करते हैं गांव के बच्चे, बुजुर्ग, महिला, पुरूष को गांव के बाहर स्कूल, अस्पताल, किसी की शादी पड़ी या कहीं भी जाना हैं तो इन ग्राम वासियों को गाँव की इसी पगडंडियों से गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि सबसे अधिक समस्या बारिश के मौसम में होती है। बारिश में पगडंडियों में आना जाना दुस्वार हो जाता है। गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है। गाँव वालों का कहना हैं कि सड़क बन जाये यहां की समस्या गंभीर है। अधिकारी आकर देख सकते हैं। रास्ते की समस्या को लेकर आगे आये ग्रामीणों में हृदय नारायन निषाद सहित गाँव की महिला भी मौजूद थीं।

*Ad : SMART GARAGE अब गाड़ी की सर्विस आपके घर, आपके ऑफिस पर। प्रतिदिन पहले 10 गाड़ी की सर्विस बिल्कुल फ्री। CALL- 9793144316 गाड़ी सर्विस बुकिंग लिंक* - https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSe5ksWOwUwxpDGK15IlEa18_e4lJaJINiKxvJ7kJFVyYjgddA/viewform
Ad

*Ad - Pizza Paradise | Wazidpur Tiraha Jaunpur | Order Now - 9519149797*
Ad

*Ad : तनिष्क शोरूम परिवार की तरफ से देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | संपर्क करें - पॉलिटेक्निक चौराहा, रूहट्टा, जौनपुर 9554210903, 7309896302*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments