हत्याकाण्ड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, आशनाई को लेकर हुई थी हत्या | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के नोनारी गाँव निवासी अनुसूचित जाति के 26 वर्षीय विकाश की बीते 27 नवम्बर की रात अज्ञात लोगों द्वारा पिटाई कर अधमरा स्थिति में फेंक दिया गया था। जिसका वाराणसी के ट्रामा सेंटर में सात दिन पूर्व 03 दिसंबर को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मौत की सूचना मिलते ही नेवढ़िया पुलिस हरकत में आ गई थी और घटना को अंजाम देने वाले आरोपितो की तलाश में जुट गई थी। वहीं शुक्रवार की सुबह घटना के मामले को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मालूम हो कि स्थानीय थाना क्षेत्र के नोनारी गांव के अनुसूचित बस्ती में बीते 27 नवम्बर को शादी थी। जिसमें विकास भी शामिल था। इस दौरान ही विकास गायब हो गया जब बारातियों के भोजन करने के बाद परिजन सहित गांव के लोग विकास को भोजन करने के लिए तलाश करने लगे तो विकास घर से करीब 500 मीटर दूर अधमरा स्थिति में पड़ा मिला था। 

वहीं विकास की स्थिति गंभीर होने से विकास का वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा था जहाँ विकास ने एक सप्ताह पूर्व तीन दिसंबर को दम तोड़ दिया।विकास के मौत की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपितों की तलाश में जुट गई थी। वहीं पुलिस को शुक्रवार सुबह मुखबीर से सूचना मिला कि विकास की हत्या करने वाला आरोपी घर से भागने की फिराक में है। सूचना पर थानाध्यक्ष नेवढ़िया संजय कुमार सिंह ने मय फोर्स पहुंचकर भाग रहे आरोपी को नोकरा तिराहे से गिरफ्तार कर थाने लेकर आये और सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने अपनी पहचान आजाद पुत्र रामसुरेश राम निवासी नोकरा थाना नेवढ़िया के रूप में बताई। 

वहीं पुलिस द्वारा घटना को अंजाम देने का कारण पूछने पर आरोपी ने बताया कि विकास के भाई की हमारे चाचा के लड़की से शादी हुई थी। इसके कारण विकास अक्सर घर आया करता था विकास का मेरे चाचा के दूसरी लड़की से अवैध संबंध था कई बार मना करने के बावजूद विकास नहीं माना तो मजबूरन एक साथी को लेकर घटना को अंजाम देना पड़ा। वहीं पुलिस ने आजाद व मनोज गौतम के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर आजाद को जेल भेजकर दूसरे फरार आरोपीत मनोज पुत्र विभीषण निवासी भानपुर थाना सुरेरी की तलाश में जुट गई। 

थानाध्यक्ष नेवढ़िया संजय कुमार सिंह ने बताया की आशनाई के चक्कर में घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है वहीं दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

*Ad - Pizza Paradise | Wazidpur Tiraha Jaunpur | Order Now - 9519149797*
Ad

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!