युवक अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यो में लगाएं- सीएम | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
खेल सामाग्री का वितरण वीडियों कान्सफेंसिग से किया गया
जौनपुर। युवा कल्याण एवं युवक मंगल दल के तत्वाधान में वर्ष 2019-20 में जनपद को युवक एवं महिला मंगल दलों हेतु खेल समाग्री उपलब्ध कराई गयी  प्रोत्साहन स्वरु प खेल सामाग्री के वितरण का कार्यक्रम मुख्य मन्त्री के कर कमलो से एन.आई.सी. में विडियो कान्सफेंसिग के माध्यम से किया गया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवक अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखे। अपनी उर्जा का प्रयोग सकारात्मक कार्यो में लगाएं। उन्हाने कहा कि खेल एक टीम वर्क होता है। टीमवर्क से बडे़-बडे कार्य आसानी से सफल हो जाते है। उन्हाने युवक मंगल दल को खेल के साथ ही अन्य कार्यो में प्रतिभाग करने का आवाह्न किया।
 जनपद में खेल सामाग्री का वितरण विधायक मडि़याहूॅू लीना तिवारी के कर कमलो द्वारा जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला की उपस्थिति में किया गया।
 युवक मंगल दल बेनीपुर वि.ख. रामपुर से चन्द्रशेखर यादव, युवक मंगल दल गौसपुर वि.ख. करंजाकला से अवनीश कुमार, युवक मंगल दल मझिलीपट्टी वि.ख. करंजाकला से संदीप मौर्या, महिला मंगल दल भगवानपुर वि.ख. महराजगंज से आस्था उपाध्याय, महिला मंगल दल वारीगॉव वि.ख. रामनगर  से अन्तिमा मौर्या को खेल सामाग्री वितरित की गयी। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्रा.वि.द. अधिकारी राम कृपाल यादव, अरविन्द कुमार अस्थाना, दिलीप कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी तथा वरिष्ठ सहायक लालमणि यादव उपस्थित रहे।


*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786*
Ad

*Ad : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments