किसान बिल के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं की पद यात्रा को पुलिस ने रोका | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
अखिलेश श्रीवास्तव
मछलीशहर, जौनपुर। किसान बिल के विरोध में जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता जयहिन्द यादव के नेतृत्व में पहसना गांव से निकलने वाली सैकड़ों कार्यकर्ताओं की पद यात्रा को सिकरारा थाने की पुलिस काफी मशक्कत के बाद रोकने में सफल हो गई। नेतृत्वकर्ता जय हिन्द यादव सहित सभी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता हैं कि सुबह भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता आशीष यादव, संदीप यादव, दर्शित यादव, उमेश यादव, मेंहदी, रंजन, धर्मेंद्र यादव, अमित कुमार, महेन्द्र सहित सैकड़ों लोग मछलीशहर तहसील में धरना प्रदर्शन करने निकले थे। सपा कार्यकर्ताओं की मांग थी कि किसान विरोधी काला कानून वापस लिया जाय।गिरफ्तारी से आन्दोलन कमजोर नहीं होने वाला है। किसानों के हित की लड़ाई मरते दम तक जारी रहेगी। जन विरोधी सरकार को चैन से बैठने नहीं देंगे। शासन के इशारे पर पुलिस प्रशासन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर आन्दोलन को दबाने की कोशिश कर रहा है, जो सम्भव नहीं है।

*Ad : प्रतिस्पर्धा कोचिंग क्लासेज - वी.मार्ट जेसीज चौराहा के बगल जौनपुर, मो. 8382811385, 9651927053 | TET, CTET & SuperTET, TGT, PGT, NET, LT Grade आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए आज ही सम्पर्क करें।*
Ad

http://dalimssjaunpur.com/stu_master.aspx



*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!