दुकान में खड़ी बोलेरो चोरी | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
मडि़याहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बुजुर्गा गांव में दुकान में खड़ी बोलेरो बीती रात चोरों ने गायब कर दिया। बताया जाता है कि जौगीपुर गांव निवासी राजकुमार यादव की बगल के बुजुर्गा गांव में दुकान है। दुकान के बरामदे में रोज की भांति  वह अपनी बोलेरो संख्या यूपी 62 ए डी 1230 खड़ी कर घर चले गए। दुकान के अंदर उनका भाई सोया था। जब वह भोर में उठा तो बोलेरो बरामदे में नहीं थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी बोलेरो का कहीं पता नहीं चला। पीडित द्वारा मामले की लिखित सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786*
Ad

*Ad : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments