कांग्रेसजनों ने पुलिस की किलेबंदी तोड़कर झंडा फहराया | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया
जौनपुर। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओ ने पुलिस की किलेबंदी तोड़कर कांग्रेस संदेश पद यात्रा निकालकर शहीद भगत सिंह पार्क पहुंचकर तिरंगा झण्डा फहराया,राष्ट्रगान किया, संविधान की शपथ ली और भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस नेताओ व कार्यकर्ताओ ने सोमवार को कांग्रेस संदेश यात्रा निकालकर शहीदो व महापुरूषो के मूर्तियों पर माल्यापर्ण करने का कार्यक्रम तय था, लेकिन किसान आन्दोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने कांग्रेस के बड़े नेताओ के घर पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया। उधर शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिका परिषद में स्थित शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा से कांग्रेस संदेश यात्रा निकालकर सब्जी मण्डी स्थित शहीद भगत सिंह पार्क पहुंचकर वहां पर झण्डारोहण,राष्ट्रगान व भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने का कार्यक्रम तय किया था। कांग्रेस कार्यकर्ता शहर कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रीत हो रहे थे इसी बीच शहर कोतवाल भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर सारे कार्यक्रम रद्द करने का दबाव बनाने लगे। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने भगत सिंह पार्क तक जाने की इजाजत दे दिया। 

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!