क्विज में विवेक प्रथम, सोनी द्वितीय और विशाल को तृतीय | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के फार्मेसी संस्थान में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विवेक यादव प्रथम, सोनू मौर्या द्वितीय और विशाल मौर्य तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में सोनाली प्रथम, शुभम द्वितीय और गरिमा यादव को तृतीय पुरस्कार मिला। काव्य पाठ प्रतियोगिता में नेहा गुप्ता प्रथम, प्रवीण प्रजापति द्वितीय और पारस प्रसाद को तीसरे नंबर पर रहे। इस मौके पर विवि की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों को उनके जीवन से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्वकाल में देश को असीम ऊंचाइयों पर पहुंचाया। छात्र अधिष्ठाता प्रो. अजय द्विवेदी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह अटल जी के पदचिन्हों पर चलें तभी समाज और देश का भला हो सकेगा। समारोह का संचालन आयोजक सचिव डा. विनय वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन डा. विवेक पांडेय ने किया। इसके पहले वाजपेयी जी की प्रतिमा पर कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने बनाने में नेहा गुप्ता, प्रवीण प्रजापति, आकाश मिश्रा, सत्यार्थ प्रकाश, पारस प्रसाद की मुख्य भूमिका रही। इस अवसर पर प्रो. बीबी तिवारी, डा. सौरभ पाल, राजीव कुमार, आलोक दास, झांसी मिश्रा, विजय बहादुर मौर्य, डा. धर्मेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, शांति मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786*
Ad

*Ad : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!