लायंस क्लब क्षितिज ने ठण्ड से ठिठुर रहे लोगों को पहुंचायी राहत | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
लायंस क्लब क्षितिज ने ठण्ड से ठिठुर रहे लोगों को पहुंचायी राहत | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। ठण्ड को देखते हुए लायंस क्लब क्षितिज द्वारा दिलीप सिंह की अध्यक्षता में कम्बल वितरण का कार्यक्रम वाजिदपुर तिराहा पर किया गया जहां मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने संस्था द्वारा चिंहित लोगों को कम्बल दिया। साथ ही कहा कि लायंस क्लब क्षितिज समय-समय पर इस तरह के सेवा कार्य समाज के लोगों के लिया करता रहता है। विशिष्ट अतिथि कैप्टन डा. इंद्रजीत सिंह ने संस्था के इस तरह के सेवा कार्य की सराहना किया। इसी क्रम में संस्थापक/अध्यक्ष शशांक सिंह ने बताया कि इस तरह के सेवा कार्य अभी शहर के और भी स्थानों पर होते रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में चन्द्रशेखर जायसवाल, संजय बैंकर, सुड्डू मोदनवाल, अभिषेक गुप्ता, अजीत सोनकर, नीरज सिंह, नीतीश सिंह, सर्वेश जायसवाल, धर्मेंद्र सेठ, आलोक सेठ, राजीव गुप्ता, मनीषदेव, प्रदीप सिंह, देवानंद श्रीवास्तव, अतुल चतुर्वेदी, हसन अब्बास, जयकिशन साहू का विशेष योगदान रहा। इस दौरान कोषाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने कहा कि इस तरह के पुनीत कार्यों के लिए वह हमेशा संस्था के सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन अतुल सिंह व श्रीमती अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अंत में सचिव विष्णु सहाय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad
 


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!