आगामी चुनावों में भागीदारी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले जायसवाल समाज के अजय-अटल | #NayaSaberaNetwork

आगामी चुनावों में भागीदारी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले जायसवाल समाज के अजय-अटल | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
लखनऊ। स्वजातीय बंधुओं का संगठन अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के संरक्षक अजय जायसवाल वरिष्ठ पत्रकार लखनऊ कहा कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही जिला व नगर पंचायत के चुनाव होने हैं। इसके बाद  जनवरी-फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव होंगे। उपरोक्त चुनावों में कलवार, कलाल, कलार को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व मिले, इसके लिए हम सबको संगठित रूप से मिल-जुलकर व्यापक स्तर पर प्रयास करने होंगे। हर राजनैतिक दल के राष्ट्रीय, प्रादेशिक अध्यक्ष, उनके बड़े नेताओं से एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में मिलकर उन्हें अपने संगठित होने की जानकारी देते हुए समाज के लोगों को चुनाव में अधिक से अधिक टिकट देने के लिए दबाव बनाना होगा। इसी क्रम में अटल गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री कोयंबटूर के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से शिष्टाचार भेंट किया गया। श्री जायसवाल ने बताया कि मैं गैरराजनैतिक व्यक्ति हूं। हमारे समाज के लोग किसी दल विशेष के बंधुवा मजदूर नहीं हैं, इसलिए जो भी दल हमारे समाज के लोगों को हमारी जनसंख्या के अनुपात में अधिक से अधिक भागीदारी देगा, हमारा समाज उसी के अनरूप संबंधित दल का समर्थन करेगा। भाजपाध्यक्ष ने हम लोगों से फिलहाल जिला/नगर पंचायत में चुनाव लड़ने की चाहत रखने वाले स्वजातीय लोगों का वायोडाटा उपलब्ध कराने को कहा है। हम लोगों ने जल्द ही विधान परिषद में मनोनीत होने वालों में समाज के कम से कम दो लोगों को विधान परिषद में भेजने की मांग रखी जिस पर उन्होंने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। इस संबंध में उन्होंने भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल से भी हमें मिलने के लिए समय दिलाया। हम जल्द ही जनवरी के प्रथम सप्ताह में उनसे मिलेंगे। साथ ही आगामी 15 से 20 जनवरी के बीच दिल्ली में जे.पी. नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से भेंट करके उन्हें अधिक से अधिक स्वजातीय लोगों को प्रतिनिधित्व देने हेतु ज्ञापन दिया जाएगा। श्री जाससवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जितने भी स्वजातीय संगठन कार्य कर रहे हैं। सभी से अपील है कि वे सभी अपने संगठन के दो प्रभावशाली व्यक्तियों के नाम उपलब्ध कराने का कष्ट करें जिनके साथ एक प्रतिनिधिमण्डल के रूप में हम विभिन्न राजनैतिक दलों के मुखिया से मिलकर समाज के लोगों को टिकट देने के लिए दबाव बना सकें। समाजवादी पार्टी में जिन स्वजातीय का प्रभाव हो, वह उस पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से भेंट करने के लिए साथ चलें। 3 नाम प्रस्तावित है जिसमें राधेश्याम जायसवाल पूर्व विधायक सीतापुर, जेपी जायसवाल पूर्व विधायक देवरिया और फैजाबाद के वरिष्ठ सपा नेता मनोज जायसवाल हैं। बहुजन समाज पार्टी में हमारे समाज के अत्यधिक प्रभावी राजेश जायसवाल (आर.के. पैलेस लखनऊ) का सहयोग लिया जाएगा। उनके अच्छे और प्रभावी संबंध बसपा में हैं। कांग्रेस में हमारे समाज को भरपूर प्रतिनिधित्व दिलाने का आश्वासन पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने दिया है। इसी तरह राजा भैया और ओम प्रकाश राजभर की पार्टी से जो स्वजातीय भाई टिकट चाहेंगे, उनकी पूरी मदद की जाएगी। श्री जायसवाल ने कहा कि एक पत्रकार होने के नाते उत्तर प्रदेश के लगभग सभी दलों के नेताओं पर उनका थोड़ा बहुत दबाव अवश्य है, इसलिए उत्तर प्रदेश में जो भी संगठन निस्वार्थ भाव से समाज सेवा कर रहे हैं, उन सभी के पदाधिकारियों से अपील है कि तेरा-मेरा का अहंकार त्याग करके इस कार्य के लिए आगे आयें। इस कार्य का नेतृत्व जो भी करना चाहे, सहर्ष आगे आए। मैं सबसे पीछे रहकर अपने प्रभाव का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से भरपूर उपयोग करने का आश्वाशन देता हूं।

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786*
Ad

 


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments