छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्राचार्य से मिले छात्रनेता | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्राचार्य से मिले छात्रनेता | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय में बढ़ोतरी हुई सीटों पर जल्द से जल्द प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न कराने व छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने के लिए छात्रनेताओं का एक प्रतिनिधिमण्डल छात्रनेता शान्तनु सिंह "ईशू" के नेतृत्व में प्राचार्य से मिला। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होते ही छात्रसंघ चुनाव तिथि भी घोषित की जाएगी।
प्राचार्य डॉ. सरोज सिंह ने बताया कि तिलकधारी महाविद्यालय में विगत कुछ वर्षों से छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न नहीं हो पाया लेकिन इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होते ही महापर्व के रूप में छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा।
छात्रनेता शान्तनु सिंह "ईशू" ने कहा कि छात्रसंघ हम छात्रों के लिये राजनीति की प्रथम सीढ़ी है। तिलकधारी महाविद्यालय में छात्रसंघ विगत चार वर्षों से सम्पन्न नहीं हुआ, जिसके लिए छात्र अपनी समस्याओं की आवाज़ नहीं उठा पा रहे हैं, दर—दर भटक रहे हैं, उनकी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए छात्रसंघ उनकी आवाज़ बनेगा। इस अवसर पर प्रिंस, रोबिन, नमन, राज, यश, आरव, शक्ति, मनीष, सुजल आदि उपस्थित रहे।

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad

*Ad : प्रतिस्पर्धा कोचिंग क्लासेज - वी.मार्ट जेसीज चौराहा के बगल जौनपुर, मो. 8382811385, 9651927053 | TET, CTET & SuperTET, TGT, PGT, NET, LT Grade आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए आज ही सम्पर्क करें।*
Ad

http://dalimssjaunpur.com/stu_master.aspx




from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!