सीएमओ के औचक निरीक्षण से अस्पताल में मचा हड़कम्प | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
बदलापुर, जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पर मुख्य चिकित्साधिकारी जौनपुर के औचक निरीक्षण से अस्पताल कर्मचारियों में हड़कम्प मचा रहा। चिकित्सकीय कार्य प्रणाली को तार—तार करने वाले कर्मचारी अपनी खांमिया छिपाने के लिए हाफते नजर आए।

गौरतलब हो कि सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी दिन के 11 बजे के लगभग बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आ धमके। उनके आते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सालय के हर पटल अपनी खामियां छिपाने के लिए हाफते नजर आये। उल्लेखनीय हैं कि बदलापुर अस्पताल परिसर कोरोनाकाल से शिथिलता में आ गया था। जिसके कारण अस्पताल परिसर में गंदगियों का माहौल रहा। सीएमओ प्रथम दृष्टया परिसर देखते ही अपनी भड़ास निकाली और सख्त लहजे में कहा कि हर पटल के अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाये और शासन की गाइडलाइन के अनुसार कार्य करें। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. संजय दुबे सहित सभी चिकित्सक एवं अस्पताल कर्मी मौजूद रहे। सीएमओ के जाने के बाद अस्पताल कर्मचारी अधिकारी ने राहत की सांस ली और चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

http://dalimssjaunpur.com/stu_master.aspx



*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!