सामान खरीदने गये युवक की मोटरसाइकिल चोरी | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार में सामान खरीदने गये युवक की बाइक चोरी हो गयी। चोरी की घटना के सम्बन्ध में पीड़ित द्वारा थाने पर लिखित तहरीर दी गई है। जानकारी के अनुसार शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर निवासी सन्तोष चौबे उक्त बाजार में खुटहन रोड सर्विस सेन्टर के पास अपनी बाइक खड़ी कर सामान खरीदने चले गये। लगभग 10 मिनट बाद जब वापस लौटे तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। पीड़ित द्वारा खोजबीन किए जाने के उपरांत जब मोटरसाइकिल का पता नहीं चल सका तो उसने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

*Ad : प्रतिस्पर्धा कोचिंग क्लासेज - वी.मार्ट जेसीज चौराहा के बगल जौनपुर, मो. 8382811385, 9651927053 | TET, CTET & SuperTET, TGT, PGT, NET, LT Grade आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए आज ही सम्पर्क करें।*
Ad

http://dalimssjaunpur.com/stu_master.aspx



*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!