11 हजार दीयों से शाहगंज में मना देव दीपावली | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
विवेक कुमार
शाहगंज, जौनपुर। शाहगंज के बौलीया श्री राम जानकी मंदिर स्थित घाट पर पूरे विधि विधान से देव दीपावली मनाई गई। इस दौरान विश्व हिन्दू रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं व महंत धीरज दास के नेतृत्व में बौलीया घाट पर 11 हज़ार दीए जलाए गये। सोमवार की शाम 5 बजे से ही लोगों की भीड़ बढ़ने लगी और घाटों पर महिलाएं, बच्चे व पुरुष पहुंच कर  देव दीपावली मनाया। चारों तरफ जलते हुए दीए इस घाट की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। ऐसे में शाम तक घाट का दृश्‍य काफी अद्भुत था।
11 हजार दीयों से शाहगंज में मना देव दीपावली | #NayaSaberaNetwork


कहीं रंगोली के रूप में दिए जलाए गए तो कहीं जलते हुए दीयों से देव दीपावली लिखी गई। इस दौरान भाईचारा का संदेश भी लोगों ने अपने ही तरीके से दिया। हिंदू-मुस्लिम और सभी समाज के लोगों ने इस पर्व को काफी धूमधाम से मनाया। घाटों पर  शुभ-लाभ और ओम, स्वास्तिक का दिए का रंगोली बनाया गया। थोड़ी देर के लिए ऐसा लगा मानो शाहगंज नगर इस घाट पर उमड़ पड़ा हो। इस दीयों के त्योहार को कई युवतियों ने पहली बार नजदीक से देखा। इस मौके पर विजय गुप्ता, विशाल यादव, अक्षत अग्रहरि, शिवा अग्रहरी, कृष्णा अग्रहरी, विवेक मोदनवाल, धीरज पाटिल, वासु अग्रहरी, सौरभ अग्रहरी उर्फ बच्चा, उपशम मोदनवाल, दिव्यांशु जायसवाल समस्त नगरवासी भक्तजन उपस्थित रहें।

*Ads : GET A DIRECT LINE TO YOUR CUSTOMERS | Reach Unlimited | Contact - nayasabera.com Ads | Mo. 9807374781, 9792499320 | WA - 8299473623*
Ad

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad


*Advt : वाराणसी खण्ड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से रमेश सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष उ.प्र.मा​.शि.सं. के नाम के सामने वाले खाने में 1 लिखकर प्रथम वरीयता मत देकर शिक्षकों की आवाज बुलंद करने हेतु विधान परिषद भेजने की कृपा करें।*
Advt.



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!