भूमि विवाद में चली गोली, महिला घायल | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
रामाज्ञा यादव
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेहटी गांव में गुरुवार की शाम को भूमि विवाद को लेकर तमंचे से चली गोली में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। महिला की गम्भीरावस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों की टीम ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

भूमि विवाद में चली गोली, महिला घायल | #NayaSaberaNetwork

बताते हैं कि कलीम मौलाना निवासी रेहटी अपने ही गांव के रुधिर सिंह की जमीन का बैनामा कराया था उसी जमीन के कब्जे को लेकर राजभर बस्ती के लोगों के बीच बवाल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गोली कलीम मौलाना की तरफ से ही राजभर बस्ती के लोगों ऊपर चलाई गयी थी। घटनास्थल के लगभग 100 मीटर की दूरी पर सादिया बेगम उम्र 25 वर्ष पत्नी नजीर अहमद निवासी रेहटी अपने दरवाजे पर खड़ी थी। तमंचा देखते ही राजभर बस्ती के लोग भागने लगे तभी गोली चल गई। जिससे अपने दरवाजे पर खड़ी  सादिया बेगम के पैर के घुटने में गोली लग गयी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं। घायल महिला को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गम्भीरावस्था को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना के बाबत थाने पर तहरीर नहीं दी गई थी। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से 'दशहरा' की अनंत शुभकामनायें*
Ad

*Ad : MBBS करने का शानदार Offer | Admissions Open | Contact - Meraj Ahmad Mo. 9919732428, Dr. Danish Mo. 8700399970*
Ad

*Advt : वाराणसी खण्ड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से रमेश सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष उ.प्र.मा​.शि.सं. के नाम के सामने वाले खाने में 1 लिखकर प्रथम वरीयता मत देकर शिक्षकों की आवाज बुलंद करने हेतु विधान परिषद भेजने की कृपा करें।*
Advt.



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!