इलाज के दौरान बच्ची की मौत के बाद हॉस्पिटल में परिजनों का धरना | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
रियाजुल हक
जौनपुर। नगर के सिटी स्टेशन रोड पर स्थित एक हॉस्पिटल में बख्शा थाना क्षेत्र के नेवढ़िया रामनगर ब्लॉक से आए हुए ग्रामीणों ने उस वक्त बवाल मचा दिया जब अंदर वेंटिलेटर पर इलाज कराने आई एक नौ साल की बच्ची की मौत हो गई। 
इलाज के दौरान बच्ची की मौत के बाद हॉस्पिटल में परिजनों का धरना | #NayaSaberaNetwork


परिजनों का आरोप है कि 9 साल की बच्ची गोल्डी तिवारी को विगत 15 नवंबर को गाय ने धक्का मार दिया था जिसकी वजह से उसके सर में चोट आ गई थी। उसका इलाज पिछले 5 दिन से हॉस्पिटल में चल रहा था। बुधवार शाम से ही लड़की की हालत बिगड़ गई और राहुल श्रीवास्तव नाम के डॉक्टर ने यह कहकर के वेंटिलेटर पर रख दिया कि बच्ची को बचाया जा सकता है लेकिन जब परिजनों ने उसकी स्थिति देखी तो उनको अंदाजा लगा कि बच्ची की मृत्यु बुधवार रात में ही हो गई है और सिर्फ पैसे कमाने के लिए उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। यह जानकर परिजन वहीं पर धरने पर बैठ गए हालांकि हॉस्पिटल प्रबंधक की तरफ से किसी पैसे की मांग नहीं की जा रही है लेकिन तब भी परिजन इसलिए हॉस्पिटल के सामने धरने पर बैठ यह मांग कर रहे हैं कि राहुल श्रीवास्तव नाम के डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो वहीं हॉस्पिटल के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गंभीर हालत में बच्ची को लाया गया था, हालत बहुत सीरियस थी इलाज के दौरान मौत हो गई है। किसी भी प्रकार के पैसे की मांग हॉस्पिटल प्रबंधन की तरफ से नहीं की गई है।

*Advt : वाराणसी खण्ड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी पद के प्रत्याशी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष उ.प्र.मा​.शि.सं. रमेश सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : SMART GARAGE अब गाड़ी की सर्विस आपके घर, आपके ऑफिस पर। प्रतिदिन पहले 10 गाड़ी की सर्विस बिल्कुल फ्री। CALL- 9793144316 गाड़ी सर्विस बुकिंग लिंक* - https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSe5ksWOwUwxpDGK15IlEa18_e4lJaJINiKxvJ7kJFVyYjgddA/viewform
Ad

*Ad - डाला छठ की शुभकामनाएं : Pizza Paradise : Wazidpur Tiraha Jaunpur | Order Now 9519149797*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!