भोजपुरी फिल्‍म ‘गुंडा’ फेम अभिनेता विनोद यादव ने कराई फोटोशूट | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
अपनी पहली भोजपुरी फिल्‍म ‘गुंडा’ से रातोंरात चर्चा में आये अभिनेता विनोद यादव ने मुंबई में फोटोशूट कराया है। यह फोटोशूट उनकी आने वाली एक बड़ी फिल्‍म के लिए है, जिसको लेकर वे काफी एक्‍साइटेड हैं। जीस के लिए फिल्‍म के लेखक मनोज पांडे को अनुबंधित किया है। फिल्‍म के स्‍टार कास्‍ट और निर्माता – निर्देशक की घोषणा जल्‍द ही की जायेगी। फिलहाल फिल्‍म की कहानी पर दिन रात काम चल रहा है। जल्‍द ही इसका फर्स्‍ट लुक भी आउट किया जायेगा।
भोजपुरी फिल्‍म ‘गुंडा’ फेम अभिनेता विनोद यादव ने कराई फोटोशूट | #NayaSaberaNetwork


आपको बता दें कि विनोद यादव अपनी पिछली फिल्‍म ‘गुंडा’ में बेहद अहम किरदार में नजर आये थे, जिसमें उनके आपोजिट भोजपुरी की हॉटकेक अंजना सिंह भी थी। इस बार भी इनकी इस नई फिल्‍म में भोजपुरी इंडस्‍ट्री की कोई बड़ी अभिनेत्री को ही कास्‍ट  किया जायेगा। इसके लिए अभी तैयारी जारी है। फिल्‍म ‘गुंडा’ में उनकी और अंजना सिंह की केमेस्‍ट्री को खूब सराहा गया था। दर्शकों ने फिल्‍म को भी हाथों – हाथ लिया था और उसके बाद से अचानक से विनोद यादव इंडस्‍ट्री में स्‍टार की तरह देखे जाने लगे थे। उन्‍हें उनकी फिल्‍म के लिए इंटरनेशनल अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।

ऐसे में अब यह देखना महत्‍वपूर्ण होगा कि वे अपनी नई फिल्‍म में क्‍या कुछ करने वाले हैं। फिल्‍म की तैयारियां जोर – शोर से चल रही है। माना जा रहा है कि यह फिल्‍म विनोद यादव की पहली फिल्‍म से भी बड़ी हिट होगी। इस फिल्‍म की पटकथा पर बेहद गंभीरता के साथ काम चल रहा है। तो यह कहना गलत नहीं होगा कि एक बार फिर से विनोद यादव का धमाल भोजपुरी के बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकता है।

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*विज्ञापन : Agafya Furnitures | Exclusive Indian Furniture Show Room | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर*
Ad

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!