सफाईकर्मी नहीं लगाते झाडू, प्रमुख बाजार में भी करते हैं आनाकानी | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका की दुर्व्यवस्था से जनता बेहाल है। दर्जनों स्थान ऐसे हैं जहां पालिका सफाई तक नहीं कराती। हालांकि उन इलाकों से भरपूर हाउस टैक्स लिया जाता है। नगर का प्रमुख व्यावसायिक स्थल है गुप्ता गली। बेहद सकरे गली में आधा दर्जन से अधिक कटरे बने हुए हैं जिसमें सैकड़ों की संख्या में दुकान व आवासीय घर है लेकिन सफाईकर्मी वहां न झाडू लगाते हैं और न ही कूड़ा उठाया जाता है। ऐसा ही हाल पश्चिमी कौडिया पहलवान तिराहा स्थित चतुर्भुज कालोनी का हैं। नगर पालिका ने कालोनी में इंटरलाकिंग तो करा दिया लेकिन सफाई नहीं हो पा रहा है। 

इस बावत लोगों ने सभासद, पालिकाकर्मियों, अधिशासी अधिकारी, अध्यक्ष से कई बार शिकायत दर्ज कराया लेकिन शिकायत का समाधान नहीं हो सका। इस बावत ओम प्रकाश अग्रहरि, संजय कुमार, किशन अग्रहरि, शहाबुद्दीन, रहमान, अकिल अहमद, खालिक अहमद आदि ने पालिका के सक्षम अधिकारीयों से समस्या के समाधान की गुहार लगायी है। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार का कहना है कि पालिका की जिम्मेदारी है नगर में सफाई व्यवस्था की। हर हाल में सुनिश्चित कराया जायेगा।

*Ad : पैसा वसूल प्रचार. सिर्फ नया सबेरा पर। मो. 9807374781, 9792499320*
Ad


*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से जगद्जननी आदिशक्ति माँ दुर्गा के पूजन-पर्व शारदीय नवरात्रोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें*
Ad

*Ad : MBBS करने का शानदार Offer | Admissions Open | Contact - Meraj Ahmad Mo. 9919732428, Dr. Danish Mo. 8700399970*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!