शाहगंज में स्वजातीय बंधुओं ने मनायी सहस्त्रबाहु जयंती | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा युवा व महिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में श्री गोपाल मंदिर (जायसवाल धर्मशाला) पुराना चौक में कार्यक्रम हुआ। 
शाहगंज में स्वजातीय बंधुओं ने मनायी सहस्त्रबाहु जयंती | #NayaSaberaNetwork

इस मौके पर जायसवाल समाज के कुलदेवता सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम प्रभु जी की आरती हुई जिसके बाद माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा युवा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष ईशान राम ने कुलदेवता के शौर्य व पराक्रम से उपस्थित लोगों को परिचित कराया। साथ ही उनके विषय में विस्तार से बताया। प्रसाद वितरण के पश्चात कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा जायसवाल युवा समाज शाहगंज के अध्यक्ष आलोक जायसवाल द्वारा की गयी।

इस अवसर पर महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री रूपेश जायसवाल, महिला इकाई की जिलाध्यक्ष रीता जायसवाल, समाजसेवी डा. सौरभ जायसवाल, जायसवाल युवा समाज शाहगंज के संरक्षक उमेश चंद्र जायसवाल, उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, धीरज जायसवाल, कोषाध्यक्ष कालीचरण जायसवाल, सदस्य अमित जायसवाल, महिला इकाई की नवघोषित नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता, जायसवाल युवा क्लब, जौनपुर के जिला संगठन मंत्री पवन जायसवाल, महासचिव रविन्द्र जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

*Ad : SMART GARAGE अब गाड़ी की सर्विस आपके घर, आपके ऑफिस पर। प्रतिदिन पहले 10 गाड़ी की सर्विस बिल्कुल फ्री। CALL- 9793144316 गाड़ी सर्विस बुकिंग लिंक* - https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSe5ksWOwUwxpDGK15IlEa18_e4lJaJINiKxvJ7kJFVyYjgddA/viewform
Ad

*Ad - डाला छठ की शुभकामनाएं : Pizza Paradise : Wazidpur Tiraha Jaunpur | Order Now 9519149797*
Ad

*Ad : तनिष्क शोरूम परिवार की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | संपर्क करें - पॉलिटेक्निक चौराहा, रूहट्टा, जौनपुर 9554210903, 7309896302*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments