सरजू प्रसाद संस्था ने बालश्रम पर करायी कार्यशाला, विशेषज्ञों ने दी जानकारी | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कालोनी में मानव संसाधन महिला विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में बाल श्रम पर कार्यशाला आयोजित की गई। 
सरजू प्रसाद संस्था ने बालश्रम पर करायी कार्यशाला, विशेषज्ञों ने दी जानकारी | #NayaSaberaNetwork

मुख्य अतिथि सहायक श्रम आयुक्त कुलदीप सिंह ने कहा कि बाल श्रम कहीं पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समय-समय पर जनपद के विभिन्न कोनों में टास्क फोर्स द्वारा छापा करके कार्रवाई की जाती है जिसमें अर्थदंड 20000 और उसको गिरफ्तारी तक हो सकती है। बाल श्रम कराने वाले के खिलाफ मुकदमा भी कायम होगा। इसमें अर्थदंड के साथ उसको जेल भी जाना होगा। 

विशिष्ट अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी ने कहा कि बाल श्रम के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर डीसीपीयू के माध्यम से बाल श्रमिकों का संरक्षण किया जाएगा। समय-समय पर डीसीपीयू के माध्यम से बाल संरक्षण पर मीटिंग हम लोग करते रहते हैं। सत्यव्रत त्रिपाठी जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचआरएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाल श्रमिकों के स्वास्थ्य संबंधी मेडिकल रिपोर्ट में तत्परता के साथ कार्यवाही की जाएगी। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भानुजा शरण लाल ने एसओपी गठित कर कार्रवाई करने की बात उठाई। साथ ही कहा कि हमारी संस्था बंधुआ मजदूरी पर 5 जिलों में कार्य करती है। साथ ही बंधुआ मजदूरी और बाल श्रम पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर विशेष अभियान के माध्यम से जनपद में कार्रवाई की बात कही। अंत में कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही बाल श्रम करने वाली कुछ विशेष सामाजिक कार्यकर्ताओं को आजाद शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर साहित्यकार सभाजीत द्विवेदी, गिरीश श्रीवास्तव गिरीश, लक्ष्मी नारायण यादव, मनोज पाल, अजय यादव, अमरीश पांडेय, गायत्री प्रसाद यादव ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रभारी, कामरेड उदल यादव, राजकुमार पाण्डेय, चाइल्ड लाइन मुन्नी बेगम, शहनाज बानो आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश पाण्डेय कार्यक्रम अधिकारी जन शिक्षण संस्थान ने किया।

*Ad - डाला छठ की शुभकामनाएं : Pizza Paradise : Wazidpur Tiraha Jaunpur | Order Now 9519149797*
Ad

*Ad : तनिष्क शोरूम परिवार की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | संपर्क करें - पॉलिटेक्निक चौराहा, रूहट्टा, जौनपुर 9554210903, 7309896302*
Ad

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments