सभी कर्मचारी संगठन 26 को रहेंगे हड़ताल परः राकेश श्रीवास्तव | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। केंद्रीय श्रम संगठनों औद्योगिक फेडरेशन व कर्मचारी संगठनों के देशव्यापी आम हड़ताल में जनपद के भी श्रमिक संगठनों कर्मचारी संगठनों ने हुंकार भरते हुए 26 नवंबर को पूर्ण हड़ताल पर रहेंगे। जनपद जौनपुर में पोस्ट आफिस के ताले नहीं खुलेंगे। बीएसएनएल के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सभी साथी हड़ताल पर रहेंगे। बिजली विभाग के साथियों ने हड़ताल में अपना पूरा समर्थन देते हुए 100 प्रतिशत हड़ताल में शामिल रहेंगे। बैंक के ताले बंद रहेंगे।
सभी कर्मचारी संगठन 26 को रहेंगे हड़ताल परः राकेश श्रीवास्तव | #NayaSaberaNetwork


एलआईसी के भी लोग हड़ताल में शामिल रहेंगे। जनपद के दवा प्रतिनिधियों के संगठन ने अपने लगभग 500 साथियों के साथ हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है। 11 बजे से 2 बजे तक जिलाधिकारी कार्यालय पर आमसभा आयोजित की गई है। उसी आमसभा में हड़ताली कर्मचारियों के संगठन द्वारा राष्ट्रपति महोदय व राज्यपाल उत्तर प्रदेश को ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया जाएगा। हड़ताल की तैयारी करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में पूरी तरह से अखिल भारतीय हड़ताल का समर्थन रहेगा और लोग 26 नवंबर की हड़ताल को इस महामारी के दौर में भी ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

*Ad : SMART GARAGE अब गाड़ी की सर्विस आपके घर, आपके ऑफिस पर। प्रतिदिन पहले 10 गाड़ी की सर्विस बिल्कुल फ्री। CALL- 9793144316 गाड़ी सर्विस बुकिंग लिंक* - https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSe5ksWOwUwxpDGK15IlEa18_e4lJaJINiKxvJ7kJFVyYjgddA/viewform
Ad

*Ad - डाला छठ की शुभकामनाएं : Pizza Paradise : Wazidpur Tiraha Jaunpur | Order Now 9519149797*
Ad

*Ad : तनिष्क शोरूम परिवार की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | संपर्क करें - पॉलिटेक्निक चौराहा, रूहट्टा, जौनपुर 9554210903, 7309896302*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!