24 घंटे में कोरोना के 41,322 नए मामले, रिकवरी रेट ने बढ़ाई चिंता | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस का कहर अब भी जारी है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41,322 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 93,51,110 हो गए है। वहीं 485 नई मौतों के साथ मरने वालों का आंकड़ा 1,36,200 हो गया है। फिलहाल देश में 4,54,940 मामले सक्रिय हैं। पिछले 24 घंटे में 41,452 नई रिकवरी के साथ ठीक होने वालों की संख्या 87,59,969 हो गई है।
24 घंटे में कोरोना के 41,322 नए मामले, रिकवरी रेट ने बढ़ाई चिंता | #NayaSaberaNetwork


देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चिंता की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में कमी आने से रिकवरी दर में आंशिक गिरावट दर्ज की गई और यह 93.61 फीसदी रह गई है। देश में सक्रिय मामलों की दर 4.90 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर भी महज 1.46 फीसदी पर बनी हुई है।

कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या करीब 1.28 करोड हो गई है। भारत हालांकि अमेरिका से अभी भी 38.86 लाख मामले पीछे चल रहा है।

महाराष्ट्र में कोराना का हाल 
शुक्रवार के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र कोराना के संक्रमित, सक्रिय और रिकवरी तीनों मामलों में शीर्ष पर है। पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण  के 6,406 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18 लाख के पार 18,02,365 पहुंच गई। 

इस महामारी से 4,815 और मरीजों के स्वस्थ होने से इससे निजात पाने वालों की संख्या 16,68,538 हो गई है और 65 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 46,813 हो गया है। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर अब तक 85,963 पहुंच गई है।

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!