जौनपुर में ही करायी जाय डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षण 2018 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षण 2018 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा जनपद में कराये जाने के लिए छात्रों का एक प्रतिनिधिमण्डल छात्र नेता सुभाष चंद्र मौर्य के नेतृत्व में सोमवार को डीएम से मिला। 
जौनपुर में ही करायी जाय डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षण 2018 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा | #NayaSaberaNetwork


प्रतिनिधिमण्डल ने डीएम से निवेदन किया है कि डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षण 2018 चतुर्थ सेमेस्टर 09, 10 एवं 11 नवम्बर 2020 को प्रस्तावित है। इसकी परीक्षा जनपद के विभिन्न कालेजों में होती हैं लेकिन वर्तमान समय में उपरोक्त तिथियों में परीक्षाएं वाराणसी के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर शासन द्वारा प्रस्तावित की गयी है चूंकि जनपद में वर्तमान समय में 100 से अधिक डीएलएड कालेज हैं ऐसे में इन कालेजों के प्रशिक्षकों का वाराणसी जनपद में 03 दिन जाकर परीक्षा देना बड़ा ही दुर्लभ कार्य है। कोविड-19 के दृष्टिगत जौनपुर से इतनी बड़ी संख्या में वाराणसी जनपद में जाना अत्यधिक कठिन है।

प्रतिनिधिमण्डल ने डीएम से निवेदन किया है कि प्रशिक्षुओं की असुविधा को देखते हुए जौनपुर में परीक्षा करायी जाय। इस मौके पर निलेश कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार यादव, विजय यादव, अतुल कुमार यादव, अनुज गौड़, विकास, रामचंद्र चौहान, विजय कांत साहू, प्रिया, अरूण कुमार वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

*Ad - Happy Dussehra : 20% OFF On Dussehra Special | Order Now 9519149797 | Pizza Paradise : Wazidpur Tiraha Jaunpur*
Ad


Ad : तनिष्क शोरूम परिवार की तरफ से शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं | संपर्क करें - पॉलिटेक्निक चौराहा, रूहट्टा, मिर्जापुर रोड, जनपद जौनपुर (उ.प्र.) | 9554210903, 7309896302*
Ad

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से असत्य पर सत्य के जीत का पर्व विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!