महिलाओं तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही मिशन शक्ति का उद्देश्य | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
  • मिशन शक्ति नारी  सुरक्षा सम्मान स्वालंबन अभियान
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। जज कॉलोनी जौनपुर में सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वाधान में श्रम विभाग द्वारा नारी मिशन शक्ति महिला सुरक्षा महिला सम्मान नवरात्र 2020 महिला सशक्तिकरण सप्ताह  के अंतर्गत महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 
महिलाओं तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही मिशन शक्ति का उद्देश्य | #NayaSaberaNetwork


श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि सहायक श्रम आयुक्त कुलदीप सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति के द्वारा महिला सुरक्षा सम्मान स्वालंबन को बढ़ावा देना ही इस योजना का अभियान है इसके द्वारा अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ उन जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचे जो इसकी असली हकदार है। विशिष्ट अतिथि श्रम अधिकारी मान सिंह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रबंधक विनीत चतुर्वेदी ने भी अपनी बात कही।

अध्यक्षता करते हुए सभाजीत दिवेदी प्रखर ने कहा कि महिला मजदूर के सहयोग  बिना देश का विकास असंभव है। संचालन फूलचंद भारती ने किया गया। इस अवसर पर शकुंतला शुक्ला, मुन्नी बेगम नारी चेतना, जहरा फाउंडेशन, फरहत खान, रुखसार खान, रजिया सुल्ताना, शालिनी मौर्य, उर्मिला यादव, ललिता मिश्रा, गायत्री गुप्ता, ललिता मिश्रा, वंदना उपाध्याय, रंजना उपाध्याय, सर्वेश चतुर्वेदी मोनू, अनिल कुमार सिंह, अखिलेश चंद्र पांडे, महेंद्र सरोज, राजकुमार पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय संस्था सचिव संजय उपाध्याय द्वारा आए हुए सभी नारी शक्ति का सम्मान किया गया एवं आए हुए सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।

*Ad : MBBS करने का शानदार Offer | Admissions Open | Contact - Meraj Ahmad Mo. 9919732428, Dr. Danish Mo. 8700399970*
Ad

*Ad : पैसा वसूल प्रचार. सिर्फ नया सबेरा पर। मो. 9807374781, 9792499320*
Ad



*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से जगद्जननी आदिशक्ति माँ दुर्गा के पूजन-पर्व शारदीय नवरात्रोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!