ट्रक के आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
केके वर्मा
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव में गोमती नदी पुल के समीप बुधवार की दोपहर ट्रक के आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक खलासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

बताते हैं कि उदयचंदपुर गांव के गोमती पुल के पास दोपहर साढ़े 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक और अपाचे बाइक में आमने-सामने टककर हो गई जिसमें अपाचे सवार राहुल गुप्ता निवासी ग्राम बरेंदा थाना मरदह जनपद गाजीपुर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक रायबरेली में रेलवे विभाग में नौकरी करता था। इस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया लेकिन खलासी व ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*विज्ञापन : Agafya Furnitures | Exclusive Indian Furniture Show Room | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर*
Ad

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!