घर के बाहर लगे हैण्डपम्प के पास नहा रही बालिका की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुफ्तीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के गद्दीपुर गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गयी। रविवार की सुबह घटी इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घर के बाहर लगे हैण्डपम्प के पास नहा रही बालिका की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत | #NayaSaberaNetwork

बताते हैं कि बालिका अंजू 12 वर्ष सुबह घर के बाहर लगे हैंडपाईप पर स्नान कर रही थी। उसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर चालक रोशन मौर्या पुत्र रजई मौर्या की लापरवाही से ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। आननफानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी इंचार्ज कमलेश कुमार ने शव को पंचनामे के बाद पीएम के लिए भेज दिया। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि धर्मराज की एक ही बिटिया थी। इस घटना से परिवार वालो पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad


*विज्ञापन : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad


*बढ़ाएं अपना व्यापार, नया सबेरा के साथ. डिजिटल विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9807374781, 9792499320*
Ad



from NayaSabera.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!