भाजपा सरकार के कार्यों से आक्रोशित है प्रदेश की जनताः लौटन निषाद | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। उत्तर प्रदेश की जनता वर्तमान भाजपा सरकार से पूर्ण तरीके से आक्रोशित है। प्रदेश की जनता को अब तक के इतिहास में इतनी भ्रष्ट और जनता विरोधी सरकार से पाला नहीं पड़ा था। उक्त बातें समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटन राम निषाद ने पत्रकार वार्ता में कही।
भाजपा सरकार के कार्यों से आक्रोशित है प्रदेश की जनताः लौटन निषाद | #NayaSaberaNetwork

उन्होंने कहा कि जनता इस बार उपचुनाव में मल्हनी, देवरिया सहित जहां भी उपचुनाव हो रहा है, उन सभी सीटों पर सपा को भारी मतों से जिता करके वर्तमान की भाजपा सरकार से मुक्ति पाना चाह रही है।  

इसी क्रम में पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व जिलाध्यक्ष चन्दौली सत्य नरायन राजभर ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की सभी गरीब जातियों को छला है। उनके आरक्षण व अच्छे दिन की बात कहकर उनका वोट लिया और पूंजिपतियों के पक्ष में काम किया। 2022 में चुनाव को ध्यान में रखकर जनता अपने भविष्य का चुनाव इस उपचुनाव में दिखायेगी। योगी सरकार की वर्तमान नीतियों का विरोध करके उनकी ताबूत में कील ठोंकेगी। 2017 में आरक्षण नीति पर भाजपा सरकार को आईना दिखा देगी। इस उपचुनाव में सपा भारी मतों से जीत रही है। साथ ही प्रदेश सचिव अयूब खान ने कहा कि जिन क्षेत्रों में हम लोगों ने भ्रमण किया है और जनता से रूबरू भी हुए, वहां का माहौल सपामय है। इस उपचुनाव में सपा का परचम अवश्य लहरायेगा। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

*Advt : वाराणसी खण्ड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से रमेश सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष उ.प्र.मा​.शि.सं. के नाम के सामने वाले खाने में 1 लिखकर प्रथम वरीयता मत देकर शिक्षकों की आवाज बुलंद करने हेतु विधान परिषद भेजने की कृपा करें।*
Advt.

*Ad - Happy Dussehra : 20% OFF On Dussehra Special | Order Now 9519149797 | Pizza Paradise : Wazidpur Tiraha Jaunpur*
Ad


Ad : तनिष्क शोरूम परिवार की तरफ से शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं | संपर्क करें - पॉलिटेक्निक चौराहा, रूहट्टा, मिर्जापुर रोड, जनपद जौनपुर (उ.प्र.) | 9554210903, 7309896302*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!