जौनपुर प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन ने मृतक रोहित निषाद के परिवार को दी 42500 की आर्थिक मदद | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। जौनपुर प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन की एक बैठक संरक्षक मसूद मेहंदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विगत 9 सितंबर 2020 को होर्डिंग लगाने का कार्य करते हुए रोहित निषाद की दर्दनाक मौत हो गई थी मृतक रोहित के परिवार को एसोसिएशन के संरक्षक मंडल सदस्य, अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित जनपद के प्रिंटिंग प्रेस के मालिक की उपस्थिति में मदद के रूप में प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े व्यवसायियों द्वारा सहयोग राशि संग्रह कर आर्थिक सहयोग के रूप में 42500/- का चेक रविवार को नव दुर्गा मंदिर विसर्जन घाट पर उनके पिता राम सागर निषाद को दी।
जौनपुर प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन ने मृतक रोहित निषाद के परिवार को दी 42500 की आर्थिक मदद | #NayaSaberaNetwork

इसके पूर्व एकत्रित हुए लोगों ने मृतक रोहित निषाद को याद करते हुए 2 मिनट का मौन व्रत रख कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। संचालन महामंत्री राजेंद्र कुमार सिंह ‘डाटा’ तथा आभार संगठन के अध्यक्ष तीर्थराज गुप्ता एवं शशिधर चैहान ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संजय गुप्ता, मधुकर तिवारी, सुरेंद्र मोहन वर्मा, कवि जायसवाल, नरसिंह मौर्य, रूपेश गुप्ता, मोहम्मद खुर्शीद, राहुल प्रजापति, लड्डू भाई, मोहन शुक्ला, अजय साहू, अर्जुन निषाद, सूरज निषाद, कल्लू निषाद सहित कई प्रेस मालिक उपस्थित रहे।

*विज्ञापन : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. आजम खान की तरफ से सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को सपा के 28वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

*विज्ञापन : Agafya Furnitures | Exclusive Indian Furniture Show Room | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर*
Ad



from NayaSabera.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!