Jaunpur News: केराकत में दिखी मानवता और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल

Naya Savera Network

ग्राम प्रधान ने 700 जरूरतबंदों में उच्च गुणवत्ता वाले कंबल किए वितरण

पांच वर्षों से जारी है सेवा की परंपरा,लोगो ने बताया सराहनीय पहल

कंबल पाकर खुशी से खिले जरूरतमंद परिवारों के चेहरे

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बसगीत गांव में शुक्रवार को मानवता और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल देखने को मिली। कड़ाके की ठंड को देखते हुए ग्राम प्रधान राम प्रसाद यादव उर्फ गुड्डू ने लगातार पांचवें वर्ष जरूरतमंदों की मदद की परंपरा को कायम रखते हुए 700 लोगों में गर्म कंबलों का वितरण किया। उन्होंने जरूरतमंदों को उच्च गुणवत्ता वाले सात किलो वजनी डबल बेड के कंबल वितरित किए। कंबल पाते ही लोगों के चेहरों पर खुशी और राहत की मुस्कान देखने को मिली।इस अवसर पर ग्राम प्रधान की पत्नी गुलाबबेन यादव,सतीश यादव, रामसमुझ यादव, फूलचंद यादव, विजय बहादुर यादव, रामजन्म यादव, अशोक यादव, बलिराज विश्वकर्मा, संजय यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।


जरूरतमंदों की सेवा करना मेरे लिए सबसे बड़ा है संतोष:रामप्रसाद


इस दौरान ग्राम प्रधान राम प्रसाद यादव उर्फ गुड्डू ने भावुक अंदाज में कहा कि यह कंबल वितरण मात्र एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि मेरा प्रेम, मेरा गांव और मेरा परिवार है। गांव के हर जरूरतमंद व्यक्ति को अपना परिवार मानता हूं। ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति ठिठुरने को मजबूर न हो, इसी भावना के साथ हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है। जरूरतमंदों की सेवा और उनके सुख-दुख में साथ खड़ा होना ही मेरे लिए सबसे बड़ा संतोष है। उन्होंने भविष्य में भी समाजसेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।


कंबल वितरण करना सामाजिक जिम्मेदारी और गांव के प्रति समर्पण का है परिचायक 


ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लगातार पांच वर्षों से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करना सामाजिक जिम्मेदारी और गांव के प्रति समर्पण का परिचायक है। ऐसे कार्यों से जरूरतमंद परिवारों को ठंड में राहत मिलने के साथ ही समाज में आपसी भाईचारे और एकजुटता की भावना भी मजबूत होती है।

यह भी पढ़ें | डलमऊ महोत्सव में लोकगायिका कुसुम वर्मा ने लोकगीतों से बांधा समां

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Ads

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!